कानपुर में उत्तरी पश्चिमी हवाओं के रुख और शीतलहर से शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा सामान्य तापमान से 5.4 डिग्री कम है। सीएसए के मौसम विभाग के पास 1971 से तापमान का रिकॉर्ड है। इसके अनुसार 54 साल में अब तक पांच दिसंबर को इतना कम पारा कभी नहीं रहा। छह दिसंबर को पारा और लुढ़कने के बाद चंद दिनों के लिए सुधर सकता है पर 15 दिसंबर तक पारा तीन डिग्री तक पहुंच सकता है।
Kanpur Weather Update: अब तक का सबसे ज्यादा ठंडा पांच दिसंबर, पारा @ 4.2 डिग्री…विभाग बोला- आगे और बढ़ेगी ठंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:10 AM IST
सार
Weather News: कानपुर में शुक्रवार को पांच दिसंबर 54 साल में सबसे ठंडा रहा, जब न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार, आठ और नौ दिसंबर को हल्की राहत के बाद 15दिसंबर तक पारा तीन डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन