{"_id":"5a4fbb454f1c1b36198b500d","slug":"kanpur-university-yuva-mahotsav-start","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS : ‘एक आस’ के साथ सीएसजेएमयू में शुरु हुअा युवा महोत्सव, 14 जिलों से टीमों ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS : ‘एक आस’ के साथ सीएसजेएमयू में शुरु हुअा युवा महोत्सव, 14 जिलों से टीमों ने की शिरकत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 06 Jan 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
नाटक का मंचन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शुक्रवार से युवा महोत्सव का आगाज हो गया। एक तरफ गीत-संगीत और नृत्य की महफिल सजी तो दूसरी ओर कलाकारों ने ऑन दि स्पॉट खूबसूरत पेंटिंग और पोस्टर तैयार कर हर किसी का दिल जीत लिया।
युवा महोत्सव में 14 जिलों से पहुंची टीमें
काॅलेज में सेल्फी लेती छात्रायें
महोत्सव में विश्वविद्यालय से संबंद्धित कई कॉलेजों की टीमों ने शिरकत की। ये टीमें कानपुर, औरेया, कानपुर देहात, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, चित्रकूट समेत 14 जिलों से पहुंची हैं। महोत्सव की शुरुआत एकांकी नाटक से हुई। इसमें छह टीमों ने रोचक मंचन के जरिए विभिन्न सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया।
मार्मिक अंदाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बयां किया
नाटक का मंचन
विश्वविद्यालय की टीम ने ‘बेटी पढ़ाओ’ नाटक का मंचन किया। जुहारी देवी की छात्रा प्रियांशी वाजपेयी, कृति शुक्ला व अन्य ने ‘एक आस’ नामक नाटक का मंचन किया। इसमें छात्राओं ने बड़े ही मार्मिक अंदाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बयां किया है। नाटक में एक महिला का बेटा दूसरी लड़की के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करता है तो उसकी मां उसे मार डालती है। इस नाटक को काफी सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाटक का मंचन करते हुए राजनेताओं पर कड़ा प्रहार किया
नाटक का मंचन
महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने ‘नया कब्रिस्तान’ नाटक का मंचन करते हुए राजनेताओं पर कड़ा प्रहार किया। नाटक में वीएसएसडी कॉलेज, पीबीडीपीजी कॉलेज के छात्रों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इसके पूर्व विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. आरसी कटियार, महोत्सव समन्वयक डॉ. आरपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज सिंह, डॉ. रश्मि गोरे ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
लोकनृत्य में दिखी लोककलाओं की खूबसूरती
नाटक का मंचन करते छात्र छात्रायें
महोत्सव के दूसरे सत्र में लोकनृत्य का आयोजन हुआ। इसमें डीएवी कॉलेज, जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय और सीएसजेएमयू की टीमों ने विभिन्न लोकनृत्य के जरिए लोककलाओं की खूबसूरती बिखेरी। छात्र अपने साथ साज-सज्जा का सामान भी लेकर पहुंचे थे। छात्रों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति के दौरान उसी की तरह मंच सज्जा भी की।