{"_id":"618028720ebc7856287065c1","slug":"kanpur-traffic-system-will-be-changed-for-three-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तीन दिनों तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तीन दिनों तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें
Tue, 02 Nov 2021 12:02 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के प्रमुख चौराहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में त्योहार पर बाजारों में लगने वाले जाम से बचने के लिए डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ति ने आज से चार नवंबर तक दोपहर 3.00 बजे से शहर में डायवर्जन लागू कर दिया है।
बड़ा चौराहा
- फोटो : सोशल मीडिया
- घंटाघर चौराहा वाया सिरकी मोहाल की ओर से बिरहाना रोड पर आने वाला ट्रैफिक बिरहाना रोड न आकर एक्सप्रेस रोड से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। बिरहाना रोड पर आने वाला ट्रैफिक फूलबाग चौराहा से बिरहाना रोड की ओर जा सकेगा।
- नरौना चौराहा से कोई भी वाहन घंटाघर की ओर एक्सप्रेस रोड से नहीं जाएगा। सभी वाहन कैनाल रोड होते हुए घंटाघर जाएंगे।
- नरौना चौराहा से कोई भी वाहन घंटाघर की ओर एक्सप्रेस रोड से नहीं जाएगा। सभी वाहन कैनाल रोड होते हुए घंटाघर जाएंगे।
कानपुर के प्रमुख चौराहे
- फोटो : अमर उजाला
- कैनाल रोड, एक्सप्रेस रोड तथा बिरहाना रोड के साइड में जो कट रोड है, उसके बीच से आने वाले वाहन सीधे तो चले जाएंगे, लेकिन गलत दिशा में नहीं मुड़ सकेंगे।
- हालसी रोड, सुतरखाना, घंटाघर से मूलगंज चौराहे तक कोई हल्का व भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
- घंटाघर से कोई भी वाहन कैनाल रोड की ओर नहीं जाएगा, बल्कि सभी वाहन एक्सप्रेस रोड होकर नरौना चौराहा की ओर जाएंगे।
- हालसी रोड, सुतरखाना, घंटाघर से मूलगंज चौराहे तक कोई हल्का व भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
- घंटाघर से कोई भी वाहन कैनाल रोड की ओर नहीं जाएगा, बल्कि सभी वाहन एक्सप्रेस रोड होकर नरौना चौराहा की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के प्रमुख चौराहे
- फोटो : अमर उजाला
- गोपाल टाकीज से जवाहर नगर के बीच में कोई भी वाहन नहीं जाएगा। सभी वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से जवाहर नगर जीटी रोड से जाएंगे। जिन वाहनों को हर्षनगर की ओर जाना होगा वे बकरमंडी से ईदगाह चौराहा होते हुए हर्ष नगर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- गुमटी नंबर 5 से कोई भी हल्का अथवा भारी वाहन जय हिंद चौराहा व संतनगर की तरफ नहीं जाएगा। सभी वाहनों की पार्किंग जीटी रोड के किनारे की जाएगी।
- गुमटी नंबर 5 से कोई भी हल्का अथवा भारी वाहन जय हिंद चौराहा व संतनगर की तरफ नहीं जाएगा। सभी वाहनों की पार्किंग जीटी रोड के किनारे की जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर के प्रमुख चौराहे
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण और चकेरी में भी लागू रहेगा डायवर्जन
- चावला मार्केट चौराहा, सीटीआई चौराहा के माध्य कोई वाहन नहीं जाएगा, बल्कि सभी वाहन चावला मार्केट चौराहे से नंदलाल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
- हरजेंदर नगर चौराहा से कोई भी वाहन चौकी चकेरी की ओर न जाकर जेके चौराहा से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- चौकी चकेरी से हरजेंदर नगर चौराहे की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। यह वाहन पुराना थाना चकेरी से मुंडकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- न्यूबसंत टॉकीज चौराहा से कोई भी वाहन गुमटी नंबर 5 की ओर नहीं जाएगा।
- जरीब चौकी चौराहा से कोई भी वाहन पी रोड पर नहीं जा सकेगा।
- रामबाग चौराहा से कोई भी वाहन पी रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे।