फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जय, गुड्डन समेत 30 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में चार्जशीट दाखिल

Fri, 29 Oct 2021 08:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Oct 2021 08:02 AM IST
Bikru Kand: Chargesheet filed in Gangster Act against 30 including Vikas Dubey's cashier Jai, Guddan
बिकरू कांड - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डन त्रिवेदी समेत बिकरू कांड के 30 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट में आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल किया। हालांकि, मामले में आरोपी चार महिलाओं, तत्कालीन एसओ और दारोगा को गैंगस्टर की कार्रवाई में शामिल नहीं किया गया है। दो जुलाई 2020 को बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। इसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। घटना में विकास समेत कई आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। मामले में पुलिस ने कुल 36 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
Bikru Kand: Chargesheet filed in Gangster Act against 30 including Vikas Dubey's cashier Jai, Guddan
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
इसमें विकास के खजांची जय बाजपेई और करीबी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन समेत 30 लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर की कार्रवाई से आरोपी चार महिलाओं और तत्कालीन एसओ चौबेपुर विनय तिवारी व दरोगा केके शर्मा को बाहर रखा गया है।

 
Bikru Kand: Chargesheet filed in Gangster Act against 30 including Vikas Dubey's cashier Jai, Guddan
जय बाजपेई और विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
इसकी विवेचना बिल्हौर थाना प्रभारी अनूप कुमार कर रहे थे। गुरुवार को थाने के पैरोकार ने अपर जिला सत्र न्यायाधीश पंचम रवि यादव की कोर्ट में सभी 30 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में आरोपपत्र दाखिल किए।

 
विज्ञापन
Bikru Kand: Chargesheet filed in Gangster Act against 30 including Vikas Dubey's cashier Jai, Guddan
जय बाजपेयी पत्नी श्वैता एवं विकास दुबे - फोटो : amar ujala
इस दौरान 29 आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। वहीं कानपुर जेल में निरुद्ध दयाशंकर उर्फ कल्लू को नहीं पेश किया जा सका। सहायक शासकीय अधिवक्ता धनंजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने मामले में आरोप तय करने के लिए बहस की तारीख 26 नवंबर तय की है।

 
Bikru Kand: Chargesheet filed in Gangster Act against 30 including Vikas Dubey's cashier Jai, Guddan
विकास दुबे कांड: जय बाजपेई और पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के आरोपियों की पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में विशेष चौकसी बरती गई। अनावश्यक घूमने वालों से पूछताछ कर कोर्ट परिसर से बाहर कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed