कानपुर में कल्याणपुर के नर्सिंगहोम में सोमवार को मरीज की मौत के बाद पुलिस की लापरवाही भारी साबित हुई। परिजन 12 घंटे तक शव नर्सिंगहोम में ही रखे रहे और पुलिसकर्मी उन्हें समझा तक नहीं सके। मृतक के घरवाले और रिश्तेदार कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाना चाह रही थी। एसीपी और अन्य पुलिसकर्मी भी बातचीत से हल नहीं निकल सके।
शव ले जाने को लेकर मामला बढ़ा और देर शाम नर्सिंगहोम अखाड़ा बन गया। कैलाश विहार स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में गौरव सिंह को बवासीर की समस्या के चलते शनिवार रात परिजन लेकर पहुंचे थे। अस्पताल प्रबंधन ने खून की कमी होने की बात कही और दो यूनिट ब्लड चढ़ाया। इसके बाद ऑपरेशन करने को कहा। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे गौरव ने दम तोड़ दिया।
2 of 6
कानपुर नर्सिंगहोम बवाल
- फोटो : amar ujala
प्राइवेट वार्ड में शव रख हंगामा कर रहे थे
परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। सुबह सात बजे कंट्रोल रूम की सूचना पर पीआरवी और पनकी रोड पुलिस चौकी का फोर्स मौके पर पहुंचा। तीमारदार नर्सिंगहोम प्रबंधन पर एफआईआर कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम होने के बाद कार्रवाई की बात कही। परिजन तुरंत रिपोर्ट कराने और मुआवजे की मांग पर अड़ गए, जिस पर पुलिस वापस लौट गई। घरवाले प्राइवेट वार्ड में शव रख हंगामा कर रहे थे।
3 of 6
कानपुर नर्सिंगहोम बवाल
- फोटो : amar ujala
जबरन शव खींचने पर भड़के लोग
नर्सिंगहोम प्रबंधन ने उसकी बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इधर मृतक के गांव से रिश्तेदार व अन्य लोग नर्सिंगहोम में जुट गए। दोपहर तक शव से दुर्गंध आने लगी। अन्य मरीजों के तीमारदारों ने शिकायत की। शाम को एसीपी कल्याणपुर मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। वह भी लौट गए। करीब आठ बजे चौकी इंचार्ज विपिन मोरल, महिला दरोगा और चार सिपाहियों के साथ मौके पहुंचे और जबरन शव खींचने लगे, इस पर महिलाएं और पुरुष भड़क गए।
4 of 6
कानपुर नर्सिंगहोम बवाल
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सीसीटीवी बंद कराए
घरवालों का आरोप है कि पहले नर्सिंग होम प्रशासन ने वार्ड की बिजली सप्लाई बंद करा दी। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों को बंद कराकर शव उठवाने लगी। चौकी इंचार्ज और अन्य लोगों का व्यवहार ठीक नहीं था, जिसकी वजह से महिलाएं भड़क उठीं।
5 of 6
कानपुर नर्सिंगहोम बवाल
- फोटो : amar ujala
आईवी स्टैंड निकाल कर पीटा, जमकर हुई तोड़फोड़
परिजन और रिश्तेदारों ने ग्लूकोज और ब्लड चढ़ाने वाले आईवी स्टैंड निकाल कर चौकी इंचार्ज विपिन मोरल को पीटना शुरू कर दिया। विपिन की वर्दी फटी तो वे बाहर भागे और अपनी जान बचाई। कुछ महिलाएं व अन्य महिला दरोगा और सिपाहियों पर टूट पड़ीं। उन्हें पीटा गया। एक महिला दरोगा के पेट में लात लगी, जिसपर वह जमीन पर गिर पड़ीं। नर्सिंगहोम की कुर्सियां, दरवाजे तोड़ डाले।