फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sabarmati Ex. Derail: बड़ी साजिश की आशंका, एक घंटे में कहां से आया ट्रैक पर पटरी का टुकड़ा? पास में ये भी मिला

Sun, 18 Aug 2024 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Aug 2024 10:16 AM IST
सार

वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई। हादसा गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुआ। राहत की बात यह रही कि सभी 22 बोगियों के पटरी से उतरने के बाद भी कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
Sabarmati Express Derail in Kanpur Major Conspiracy Suspected How Track piece appear on Railway track
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
Sabarmati Express Derail News: वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के शुक्रवार रात को कानपुर-झांसी रूट पर दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे किसी बड़ी साजिश से इन्कार नहीं किया जा सकता। क्योंकि ठीक एक घंटे पहले करीब डेढ़ बजे यहां से पटना-इंदौर सुपरफास्ट भी गुजरी थी, तब सबकुछ ठीक था। एक घंटे बाद जब साबरमती एक्सप्रेस गुजरी तो वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

Sabarmati Express Derail in Kanpur Major Conspiracy Suspected How Track piece appear on Railway track
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
सवाल यह उठता है कि आखिर एक घंटे के भीतर ट्रैक पर पटरी का टुकड़ा कहां से आ गया। पास में ही एक क्लंप भी पड़ा था। आशंका है कि इस क्लंप की मदद से पटरी को ट्रैक पर कसा गया था। इसी पर चढ़ने के बाद ट्रेन डिरेल हो गई। फोरेंसिक टीम ने भी जांच के बाद ऐसी ही आशंका जताई है।

Sabarmati Express Derail in Kanpur Major Conspiracy Suspected How Track piece appear on Railway track
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना पर टीम संग मौके पर पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट पीके श्रीवास्तव ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार जांच के दौरान घटनास्थल से 80 मीटर दूर एक तीन फीट का पटरी का टुकड़ा और क्लंप मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sabarmati Express Derail in Kanpur Major Conspiracy Suspected How Track piece appear on Railway track
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि ट्रेन को डिरेल करने के लिए पटरी के टुकड़े को क्लंप के जरिये ट्रैक से कस दिया गया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का कहना था कि मौके से जो पटरी का टुकड़ा मिला है, उसमें रगड़ के निशान नहीं हैं।
 
विज्ञापन
Sabarmati Express Derail in Kanpur Major Conspiracy Suspected How Track piece appear on Railway track
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नर का कहना है कि फोरेंसिक और रेलवे की टेक्निकल रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असल वजह स्पष्ट होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed