फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शवों के आते ही चीखों और चीत्कार से गूंजा गांव: रोते-रोते बोली महिला-‘एक बार हमरे लाल का मुंह तो दिखा देव’

Mon, 03 Oct 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Oct 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
Kanpur road accident created chaos in Kortha village Dead bodies were cremated at Deodhi Ghat
कोरथा गांव में पहुंचे शव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सड़क हादसे से कोरथा गांव में कोहराम मच गया। रविवार सुबह गांव से जब 26 अर्थियां उठीं तो पूरा गांव चीखों से थर्रा उठा। जिन लोगों ने अपनों को खोया वे कभी रोते-रोते सन्नपात में चले जाते तो कभी अचानक से चीख पड़ते। शनिवार रात से लेकर गांव में गम और मातम पसरा हुआ है। अर्थियां उठने के बाद हर गली में एक अजीब सा सन्नाटा पसर गया। सुनाई दे रहीं हैं तो बस सिसकियां। ऐसा कोई ग्रामीण नहीं जो हादसे से हतप्रभ न हो। जिसकी कोर आंसुओं से भीगी न हो। ड्योढ़ी घाट पर सभी शवों का अंतिम संस्कार हुआ। 13 शवों की अंत्येष्टि हुई। बच्चों व किशोरियों के 13 शव दफनाए गए। कोरथा गांव निवासी राजू के बेटे अभि का शनिवार को मुंडन संस्कार था। करीब चालीस लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। 
Kanpur road accident created chaos in Kortha village Dead bodies were cremated at Deodhi Ghat
ड्योढ़ी घाट पर हुआ शवों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
लौटते वक्त शाम करीब 7:45 बजे साढ़-भीतरगांव मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पानी भरी खंती में जा गिरी थी। हादसे में गांव के 26 लोगों की मौत हो गई थी। 

 
Kanpur road accident created chaos in Kortha village Dead bodies were cremated at Deodhi Ghat
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसमें आठ बच्चे, पांच किशोरियों व 13 महिलाएं हैं। सीएचसी भीतरगांव से पोस्टमार्टम के बाद एक-एक कर शव गांव लाए गए। जैसे-जैसे शव गांव पहुंचते गए, लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। चीखों और चीत्कार से गांव गूंजने लगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur road accident created chaos in Kortha village Dead bodies were cremated at Deodhi Ghat
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
‘एक बार हमरे लाल का मुंह तो दिखा देव’
गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। क्योंकि ऐसा कोई घर नहीं जिसने अपने को खोया न हो। शव पहुंचते ही परिजनों ने घेर लिया। हर कोई अपने बेटे, मां, बहन, भाई की एक झलक देखना चाहता था। लोग जब शव उठाकर चलने लगे तो महिलाएं पीछे-पीछे दौड़ पड़ीं और रोते-रोते कह रहीं थीं कि ‘एक बार हमरे लाल का मुंह तो दिखा देव..., हमरी बिटिया से कहि देव एक बार हम तो बात तो करि लेव...। हादसे का दंश झेलने वाले तीन परिवार ऐसे हैं, जो पूरी तरह से उजड़ गए। केवल एक-एक पुरुष ही बचा है। 

 
विज्ञापन
Kanpur road accident created chaos in Kortha village Dead bodies were cremated at Deodhi Ghat
Kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला
दर्जनों गांव के लोग जुटे, दुख बांटा, सांत्वना दी
जिले का शायद यह पहला हादसा है, जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। यह सुनकर आसपास के गांवों के लोग भी कोरथा पहुंचे थे। पीड़ितों का दुख दर्द बांटा और उन्हें सांत्वना देते रहे। अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed