स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर की ओर से भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ का आयोजन किया गया।
Kanpur: देशभक्ति के रंग में रंगा पुलिस कमिश्नरेट, तिरंगा थामकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:00 PM IST
सार
Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर की ओर से ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ निकाली गई। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से शुरू हुई यात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन