फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder: मोबाइल पर मिले थे फोटो-वीडियो, प्रेमी ने ब्लेड मारा…90 फीसदी कट गई गर्दन, जेवर लूटने का भी आरोप

Wed, 12 Mar 2025 06:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Mar 2025 06:10 AM IST
सार

Kanpur News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक सर्जिकल ब्लेड की तेज धार की वजह से छात्रा की गर्दन 90 फीसदी से ज्यादा कट गई थी। सांस नली व ज्यादा खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है।

विज्ञापन
Kanpur Murder Student got angry after seeing photos with girls boyfriend slit her throat with a surgical blade
kanpur murder - फोटो : amar ujala

Kanpur Murder News: कानपुर में बर्रा थानाक्षेत्र के कर्रही गुंजन विहार में 12वीं की छात्रा की हत्या करने के बाद से फरार चल रहे सिरफिरे प्रेमी को कानपुर पुलिस ने मंगलवार फत्तेपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए मूलरूप से फतेहपुर जिले के हसनगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर निवासी प्रेमी शिवम उर्फ रॉक्सी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड भी बरामद कर लिया है।



पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले छात्रा से उसका संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये हुआ था। इंटा पर चैटिंग के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर दिए। फिर बातचीत से मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की कसमे भी खाई थीं। उसके अनुसार छात्रा उसके कमरे पर पहले भी कई बार आ चुकी थी।

Kanpur Murder Student got angry after seeing photos with girls boyfriend slit her throat with a surgical blade
kanpur murder - फोटो : amar ujala

अन्य युवतियों के साथ तस्वीरें व वीडियो देखकर भड़क उठी छात्रा
यही वजह है कि इस बार भी जब छात्रा ने उसे मंगलवार को कॉल किया, तो वह उसे मिलने पहुंचा। फिर वहां से दोनों गुंजर विहार स्थित शिवम के कमरे में पहुंच गए। हालांकि यहां पहुंचते ही छात्रा ने उसका मोबाइल चेक करना शुरू कर दिया। मोबाइल में शिवम की अन्य युवतियों के साथ तस्वीरें व वीडियो देखकर छात्रा भड़क उठी। जब छात्रा उलाहना देने लगी तो आरोपी ने सर्जिकल ब्लेड से उसका गला काट दिया।

Kanpur Murder Student got angry after seeing photos with girls boyfriend slit her throat with a surgical blade
kanpur murder - फोटो : amar ujala

छात्रा ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही
डीसीपी साउथ अशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारोपी शिवम पहले बिंदकी स्थित अपने मामा के नर्सिंग होम में काम करता था।  फिर कानपुर के नौबस्ता इलाके में स्थित नमामि गंगे हॉस्पिटल में वार्ड ब्वॉय का काम करने लगा। मंगलवार को फोन पर फोटो-वीडियो मिलने के बाद दोनों के बीच पहले गालीगलौज और फिर मारपीट हुई। इस बीच छात्रा ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder Student got angry after seeing photos with girls boyfriend slit her throat with a surgical blade
kanpur murder - फोटो : वीडियो ग्रैब

सर्जिकल ब्लेड से काट दी गर्दन
इस पर उसने सर्जिकल ब्लेड से उसकी गर्दन काट दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान शिवम के हाथ में भी ब्लेड से चोट लग गई। घटना के बाद उसने छात्रा की सहेली को कॉल किया, फिर रिश्तेदारी में चला गया था। मंगलवार को वह शहर आया था, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। डीसीपी ने बताया कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Murder Student got angry after seeing photos with girls boyfriend slit her throat with a surgical blade
kanpur murder - फोटो : वीडियो ग्रैब

वाईफाई से मोबाइल चलाती थी मृतका
घर वालों का दावा था कि बेटी के पास मोबाइल नहीं था। वहीं, शिवम ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक मोबाइल है, जिसकी जानकारी मृतका के परिवार वालों को नहीं है। इसी फोन में वह वाईफाई के जरिये इंस्टाग्राम चलाथी थी। अब पुलिस गहनता से पड़ताल के लिए किशोरी की सहेली का भी बयान दर्ज करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed