उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बर्रा स्थित एक पैथालॉजी में काम करने वाले युवक ने सोमवार दोपहर गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया। वहां विवाद के बाद प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने गर्लफ्रेंड की सहेली को कॉल कर घटना की जानकारी दी और कहा कि उसके बाप को बता देना। मृतका के पिता की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्यारोपी प्रेमी की तलाश कर रही है।
2 of 13
kanpur murder
- फोटो : amar ujala
इंटरमीडिएट में पढ़ रही थी छात्रा
मूल रूप से कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी परचून दुकानदार नौबस्ता थानाक्षेत्र में पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते हैं। 17 साल की बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। सोमवार दोपहर बेटी पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ खरीदारी करने के लिए कर्रही मार्केट जाने की बात कहकर निकली थी। सहेली के अनुसार दोपहर में दोनों कर्रही रोड पर पहुंचे।
3 of 13
kanpur murder
- फोटो : amar ujala
कमरे में ले गया था प्रेमी
वहां छात्रा ने फतेहपुर जिले के हसनगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर निवासी मित्र शिवम वर्मा उर्फ रॉक्सी को कॉल कर बुलाया। शिवम बाइक से वहां पहुंचा और छात्रा को कर्रही गुंजन विहार निवासी राजकुमारी के घर के पहले तल पर स्थित किराये के कमरे में ले गया।
4 of 13
kanpur murder
- फोटो : amar ujala
कमरे में खून से लथपथ पड़ा था शव
करीब पंद्रह मिनट बाद शिवम ने सहेली के मोबाइल पर कॉल कर हत्या करने की जानकारी दी। सहेली ने उसके पिता को कॉल कर घटना की सूचना दी। आनन-फानन पिता बेटी की सहेली के साथ शिवम के कमरे में पहुंचे। कमरे में बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में खून से सना चाकू भी मिला।
5 of 13
kanpur murder
- फोटो : amar ujala
छात्रा की सहेली से पूछताछ
सूचना पर डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। छात्रा की सहेली से जानकारी जुटाकर पुलिस की एक टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है।