{"_id":"62df7724ebcb6b119878651e","slug":"kanpur-murder-case-police-officers-interrogated-accused-nikhil-commits-suicide-after-killing-the-whole-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Murder: अब जीना ठीक नहीं...कर्म खराब हो गए हैं, सोचा सबको मुक्ति दे दूं, अजीबोगरीब बातें सुनकर अफसर हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: अब जीना ठीक नहीं...कर्म खराब हो गए हैं, सोचा सबको मुक्ति दे दूं, अजीबोगरीब बातें सुनकर अफसर हैरान
Tue, 26 Jul 2022 11:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गुजैनी-सी ब्लॉक में सोमवार तड़के नशेबाज युवक ने अपने पिता के सिर पर लोहे की सरिया मारकर बेहोश कर दिया, फिर चाकू से गला रेत दिया। उसके बाद अपनी मां और नाना के सिर पर भी सरिया मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर वह मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर करीब छह घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूली है। वह मानसिक रूप से बीमार है।
आरोपी बेटा
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह की बातों से ऐसा लगता है कि निखिल की मानसिक हालत ठीक नहीं है। हालांकि, उसका कहीं कोई इलाज नहीं चल रहा था। अफसरों ने बताया कि उसका मेडिकल कराया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि आखिर वह मानसिक रूप से बीमार है या नहीं। पूछताछ में निखिल ने बताया कि वह शराब, सिगरेट, गांजा आदि का लती है।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोचा सबको मुक्ति दे दूं...
पुलिस से निखिल बार-बार कह रहा था कि धर्म-कर्म सब खराब हो गया है। इसलिए सबको मारना था। साथ ही बोला कि मैंने सोचा सबको मुक्ति देकर खुदकुशी कर लूं।
पुलिस से निखिल बार-बार कह रहा था कि धर्म-कर्म सब खराब हो गया है। इसलिए सबको मारना था। साथ ही बोला कि मैंने सोचा सबको मुक्ति देकर खुदकुशी कर लूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जब इंस्पेक्टर ने उससे पूछा कि खुदकुशी तो नहीं की तुमने। तो बोला कि केवल पिता को ही मार पाया था। बाकी तीन लोग जिंदा बच गए थे, इसलिए उसने खुदकुशी नहीं की। पहले सोचा कि उनको भी मार दूं तब आत्महत्या करूं। आखिर में उसने कहा कि जब जैसा मैंने किया है, वैसी मुझे सजा मिले।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए वारदात को दिया अंजाम
इंस्पेक्टर गोविंद नगर रोहित तिवारी ने बताया कि निखिल शराब के अलावा अन्य मादक पदार्थों का भी सेवन करता है। इसलिए परिवार वाले उसको घर से निकलने नहीं देते थे।
इंस्पेक्टर गोविंद नगर रोहित तिवारी ने बताया कि निखिल शराब के अलावा अन्य मादक पदार्थों का भी सेवन करता है। इसलिए परिवार वाले उसको घर से निकलने नहीं देते थे।