कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद थाने के भीतर खुद को आग लगाने वाले मजदूर महेश (38) की रविवार देर रात इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। महेश के परिजनों ने अब उसके ससुरालवालों पर पिटाई का आरोप लगाया है।
आखिरी गुहार: ‘दीदी, मुझे कुछ हो जाए तो...', आत्मदाह करने वाले महेश की मौत, भाई-बहन के वीडियो ने खड़े किए सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:21 AM IST
सार
Kanpur Self Immolation Case: महाराजपुर थाने के भीतर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाने वाले युवक की लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। महेश 90 प्रतिशत तक झुलस गया था। घटना से पहले और अस्पताल से उसके तथा उसकी बहन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन