कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार शाम बनियापुरवा पुलिस बूथ के सामने भोपालपुरवा निवासी विशाल निषाद (25) की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। वह ठेले पर फिंगर और मोमोज खाने के लिए रुका था। इस दौरान उस पर चार सगे भाइयों समेत छह आरोपियों ने डंडे और रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर भाई और दोस्तों से मारपीट कर पथराव किया।
मौत का ‘स्टॉल': मोमोज खाने रुका था विशाल, ईंट-पत्थरों से कूंचकर मारा, छह थानों की फोर्स तैनात, पांच गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:22 AM IST
सार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनियापुरवा पुलिस बूथ के सामने सोमवार शाम मामूली विवाद में 25 वर्षीय विशाल निषाद की ईंट-पत्थरों और रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई और दोस्त भी घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन