{"_id":"69d9f5e851ce78c244016498","slug":"kanpur-kidney-racket-scandal-another-new-reveal-dr-rohit-operating-five-mobile-numbers-registered-elses-id-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड में एक और नया खुलासा: किसी और की आईडी पर पांच मोबाइल नंबर चला रहा था डॉ रोहित; रातभर रहते थे सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड में एक और नया खुलासा: किसी और की आईडी पर पांच मोबाइल नंबर चला रहा था डॉ रोहित; रातभर रहते थे सक्रिय
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:51 PM IST
सार
कानपुर के किडनी कांड में एक और नया खुलासा हुआ है। डॉ. रोहित किसी और की आईडी पर पांच मोबाइल नंबर चला रहा था। दूसरे की आईडी पर नंबर लिए थे। एनसीआर से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अली और डॉ. अफजल के मोबाइल बंद हैं।
कानपुर शहर में हुए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले के आरोपी डॉ. रोहित के पांच मोबाइल नंबर किसी और की आईडी पर चलते मिले। यह जानकारी पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली है। उन दस्तावेज के सहारे कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे डॉ. रोहित, डॉ. अफजल, मुदस्सर अली सिद्दीकी समेत अन्य के बारे में पूछताछ हुई है।
कमिश्नरी पुलिस ने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के खेल को पकड़ा है। अब तक आहूजा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह राघव, राजेश तोमर, परवेज सैफी को जेल भेजा गया है।
2 of 7
आरोपी शिवम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को डॉ. रोहित, डॉ. अफजल, मुदस्सर अली, डॉ. वैभव, डॉ. अनुराग, नवीन पांडेय, लखनऊ के एक लैब टेक्नीशियन और तीन डॉक्टरों की तलाश है।
मामले में कई और स्टाफ के शामिल होने की आशंका है लेकिन फोकस डॉ. रोहित, डॉ. अफजल और मुदस्सर अली सिद्दीकी पर है।
3 of 7
किडनी ट्रांसप्लांट मामले में गिरफ्तार ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार
- फोटो : पुलिस
तीनों के खिलाफ गुरुवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पूर्व तीनों व अन्य आरोपियों को लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक तीनों इनामी आरोपी का नाम पूरे खेल में शामिल है। यह पूर्व में भी कई बार शहर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कानपुर के हैलेट अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में किया रेफर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर को अली और परवेज सैफी लेकर आए थे। शिवम अग्रवाल और परवेज सैफी ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। इससे पता चल रहा है कि रोहित और डॉ. अफजल एनसीआर के अस्पतालों में आने वाले किडनी मरीजों को कानपुर भेज रहे थे। उनको वहां पर पैकेज और अन्य जानकारियां दी जाती थी जिसके बाद डोनर की व्यवस्था होती थी।
विज्ञापन
5 of 7
कानपुर के हैलेट अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में किया रेफर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर में नर्सिंगहोम और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी शिवम अग्रवाल की थी। डॉ. रोहित, डॉ. अफजल और अली की जानकारी जुटाई जा रही है। डॉ. रोहित के कुछ मोबाइल नंबर फर्जी दस्तावेजों से लिए गए थे। वह अधिकतर व्हाट्सएप कॉलिंग करता था। इसकी और जानकारी जुटाई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।