बर्रा निवासी संजीत अपहरण-हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए मुख्यमंत्री से मिलने निकले परिजनों को तीन दिन बाद मिलाने का भरोसा देकर पुलिस ने रोक लिया। लेकिन, अभी तक साक्ष्य हासिल न कर पाने को लेकर सवालों के घेरे में खड़ी पुलिस ने एक बार फिर से कवायद शुरू की है।
{"_id":"5f3834508ebc3e3cd4740c27","slug":"kanpur-kidnapping-case-sp-south-investigates-evidence-by-visiting-ransom-spot-before-cbi-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजीत हत्याकांड: एसपी साउथ ने सीबीआई जांच से पहले फिरौती देने वाले स्थान पर जाकर तलाशे साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत हत्याकांड: एसपी साउथ ने सीबीआई जांच से पहले फिरौती देने वाले स्थान पर जाकर तलाशे साक्ष्य
Sun, 16 Aug 2020 12:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Aug 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को एसपी साउथ ने सीबीआई जांच से पहले फिरौती देने वाले स्थान पर जाकर साक्ष्य तलाशने का प्रयास किया। एसपी साउथ दीपक भूकर, सीओ गोविंद नगर और बर्रा थाने की फोर्स के साथ पहले फिरौती वाला बैग फेंकने के स्थान पर पहुंचे।
Kanpur Kidnapping Case
- फोटो : अमर उजाला
यहां करीब आधे घंटे तक पुलिस टीम से उन्होंने फिरौती दिए जाने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम हाईवे से उतरकर अंबेडकर नगर पहुंची, जहां टूटे पुल से होकर पुलिस टीम ने झाड़ियों से घिरे निगरानी वाले स्थान को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
यहां से कुलदीप, नीलू और सिम्मी फ्लाईओवर की निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने झाड़ियों के बीच साक्ष्य तलाशने के प्रयास हुए। आसपास भी छानबीन की। एसपी साउथ ने बताया कि जबतक सीबीआइ जांच शुरू नहीं होती तबतक पुलिस को ही जांच करनी है।
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
इसी क्रम में वह फिरौती वाले स्थान समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताते चलें कि अभी तक पुलिस को संजीत अपहरण-हत्याकांड में कोई सफलता नहीं मिल पाई है।