कानपुर के काकादेव में साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद छात्राओं ने हॉस्टल खाली करना शुरु कर दिया है। इधर शुक्रवार को एसीपी कल्याणपुर व अन्य अधिकारी हास्टल जांच करने पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार हॉस्टल कर्मचारी के मोबाइल से 10 से अधिक छात्राओं के वीडियो मिले हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। गर्ल्स हॉस्टल में सफाई कर्मी ऋषि द्वारा अमरोहा की एक स्टूडेंट का नहाते वक्त वीडियो बनाने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया था।
2 of 5
girls hostel case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने किया था डाटा डिलीट करने का प्रयास
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। देर रात चली जांच में आरोपी के पास मिले मोबाइल से आरोपी ने लाक खोलने के दौरान डाटा डिलीट करने का प्रयास किया था। बावजूद इसने गुगल ड्राइव से पुलिस को कुछ वीडियो मिल गए है। शुक्रवार को फिर से पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
3 of 5
girls hostel case
- फोटो : अमर उजाला
जांच के लिए भेजा जा सकता है मोबाइल
हर कमरे और बाथरूम को देखा, जहां कुछ के दरवाजे नीचे से टूटे मिले है। पुलिस अधिकारी के अनुसार डाटा रिकवरी करने की जरूरत हुई, तो मोबाइल को जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल जो वीडियो मिले हैं, उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं शुक्रवार को करीब एक दर्जन छात्राओं ने हॉस्टल पूरी तरह खाली कर दिया।
4 of 5
girls hostel case
- फोटो : अमर उजाला
किसी को बदनामी, तो किसी को सता रहा भविष्य का डर
वीडियो के संबंध में छात्राओं को अब बदनामी और भविष्य का डर सता रहा है। हास्टल में रह रही छात्राओं का कहना था कि वीडियो कितने दिनों से बन रहा ये किसी को नहीं पता है।
5 of 5
girls hostel case
- फोटो : अमर उजाला
न जाने कितनी छात्राओं का वीडियो बनाया गया है। वहीं कुछ छात्राओं ने कहा की परिवार को पता चलेगा या वीडियो बाहर आई, तो काफी बदनामी होगी। इसके साथ ही उनका भविष्य भी खराब हो जाएगा। हालांकि पुलिस अफसरों ने छात्राओं को आश्वासन दिया किआरोपी का मोबाइल कब्जे में है। उसका डाटा गोपनीय रखा जाएगा।