{"_id":"67d328cd63e17aff1f09069a","slug":"kanpur-holika-was-burnt-at-3500-places-lots-of-abir-gulal-was-thrown-2025-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 3500 स्थानों पर हुआ होलिका का दहन, खूब उड़ाया अबीर-गुलाल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 3500 स्थानों पर हुआ होलिका का दहन, खूब उड़ाया अबीर-गुलाल, तस्वीरें
Fri, 14 Mar 2025 12:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:23 AM IST
सार
Kanpur News: शहर में 3500 स्थानों पर होलिका का दहन हुआ। मुहूर्त के अनुसार आचार्यों ने रात 11:26 बजे पूजन-अर्चन कर होलिकाएं जलवाईं। घरों में महिलाओं ने होलिका जलाकर अग्नि के फेरे लिए।
विज्ञापन
होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
शहर में गुरुवार की रात 11:26 बजे करीब 3500 स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। चौराहे-चौराहे होली के गीतों पर युवाओं व बच्चों की टोलियां झूमती रही। अग्नि को समर्पित अन्न की बाली, गन्ना व अग्नि लोग घर ले गए और घरों में होलिका जलाई। महिलाओं ने घरों में अग्नि के फेरे लेकर परिवार की खुशहाली की कामना की।
होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
कुछ जगह रंगोली भी बनाई गईं
होलिका दहन के बाद लोगों ने गन्ने की पेड़ी व गेहूं की बालियां चढ़ाईं। कुछ जगह होलिका के पास रंगोली भी बनाई गई। कुछ लोग घरों से कंडे की माला बनाकर लाए, जिसे होलिका को पहनाई। मान्यता है कि होली पर बालियां चढ़ाने से अन्न में वृद्धि और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

होली के गीतों पर झूमे युवा और बच्चे
चौराहे-चौराहे और गली-गली लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में देर रात तक होली के गीत बचते रहे। युवाओं और बच्चों की टोली मस्ती करती रही। होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, लेट्स प्ले होली जैसे गीतों पर लोग झूमते रहे।
चौराहे-चौराहे और गली-गली लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में देर रात तक होली के गीत बचते रहे। युवाओं और बच्चों की टोली मस्ती करती रही। होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, लेट्स प्ले होली जैसे गीतों पर लोग झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग तरह से बनाईं होलिकाएं
इस बार शहर में कई तरह की होलिकाएं बनाई गई थीं। आर्यनगर में होलिका का पुतला बनाया गया। उसके बगल में पोस्टर लगाकर चैंपियन ट्राॅफी जीतने की बधाई भी दी गई। लाटूस रोड में महाकुंभ को ध्यान में रखकर होलिका सजाई गई। बिरहाना रोड में तपेश्वरी देवी मंदिर के पास 20 फीट की होलिका सजाई गई। उस पर पहले क्षेत्र की बच्ची दीपाली को प्रहृलाद के रूप में बैठाकर पूजन किया गया। बाद में बच्ची को हटाकर होलिका दहन किया गया।

हिंदू-मुस्लिम लोगों ने एक साथ मिलकर होली जलाई
- फोटो : अमर उजाला
मोहब्बत का पैगाम देकर हुआ होलिका दहन
गुरुवार को हिंदू मुस्लिम लोगों ने एक साथ मिलकर दादामियां चौराहे पर होलिका दहन किया। शुभ मुहूर्त पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर होली जलाई गई। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को रंग लगा कर होली की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटीं। इंग्लैंड से आए विजय भाटिया और क्षेत्र के पम्मी गुप्ता ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि हम सभी मिलकर त्योहार मनाते हैं। इससे हमारे बीच भाईचारा बढ़ता है। मुस्तफा तारिक ने बताया 100 सालों से ज्यादा यहां एक साथ होलिका दहन किया जा रहा है। चौराहे पर मुंशीराम का मकान है। हर साल उनके बेटे विजय भाटिया, वेद भाटिया इंग्लैंड से आते हैं। इस मौके पर पम्मी गुप्ता, विजय भाटिया, नईमुद्दीन, कासिम हसन, शाहिद अजीज, डॉ. इकबाल अख्तर, मुस्तफा तारिक, सलीम अंसारी, सैयद नजबुल साकिब नज्म आदि मौजूद रहे।