फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'शिवम की करतूतों से पूरी तरह वाकिफ थी मकान मालकिन', 12वीं कक्षा की छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़

Thu, 13 Mar 2025 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Mar 2025 02:00 PM IST
सार

12वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि मकान मालकिन की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने हंगामा किया है।

विज्ञापन
Kanpur Murder Case Family said landlady was fully aware of misdeeds of accused Shivam
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा थाना इलाके के कर्रही गुंजन विहार में 12वीं की छात्रा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। वहीं, मृतका के परिजन मकान मालकिन की भी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया। सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।


नौबस्ता की रहने वाली किशोरी को कमरे पर बुलाकर मूल रूप से फतेहपुर के हसनगंज के महेशपुर निवासी प्रेमी शिवम वर्मा ने सोमवार को कर्रही स्थित कमरे पर ले जाकर मार डाला था। 
 
Kanpur Murder Case Family said landlady was fully aware of misdeeds of accused Shivam
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी पर बुधवार को छात्रा के परिजन रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंच गए। परिजनों ने मकान मालकिन को भी गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की। आरोप लगाया कि आरोपी की करतूतों से मकान मालकिन राजकुमारी पूरी तरह से वाकिफ थी। यही वजह है कि उसे उनकी बेटी की चीखें तक नहीं सुनाई दीं। उनके मौके पर पहुंचने पर राजकुमारी ताला लगाकर भाग गई थी। 
 
Kanpur Murder Case Family said landlady was fully aware of misdeeds of accused Shivam
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सीपी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन
थाने पर सुनवाई न होने पर सभी डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंच गए। वह नहीं मिले तो पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग की। सीपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन लौट गए। एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार का कहना है कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Family said landlady was fully aware of misdeeds of accused Shivam
kanpur murder - फोटो : amar ujala
हत्या में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड भी बरामद 
इससे पहले, आरोपी शिवम ने मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस को बताया कि सोमवार को जब छात्रा कमरे पर आई तो उसने मेरे मोबाइल में दूसरी युवतियों के साथ फोटो और वीडियो देख लिए थे। इस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। छात्रा ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसने सर्जिकल ब्लेड से गला रेत दिया। फतेहपुर के हसनगंज निवासी कातिल प्रेमी शिवम उर्फ रॉक्सी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड भी बरामद कर लिया है। 
 
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Family said landlady was fully aware of misdeeds of accused Shivam
kanpur murder - फोटो : amar ujala
पहले भी कई बार उसके कमरे पर आई थी छात्रा
आरोपी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले छात्रा से उसका संपर्क इंस्टाग्राम के जरिये हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर दिए। शादी करने की कसम भी खाई थी। उसके अनुसार, छात्रा उसके कमरे पर पहले भी कई बार आ चुकी थी। सोमवार को वह छात्रा को लेकर गुंजन विहार स्थित किराये के कमरे में पहुंचा था। छात्रा ने उसके मोबाइल में अन्य युवतियों के साथ तस्वीरें और वीडियो देख लिए। इस पर वह झगड़ने लगी। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर हत्या कर दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed