फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: बाढ़ के साये में बेबसी उफान पर, पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, घरों में घुसा पानी, 56 गांवों की बिजली गुल

Sun, 06 Sep 2026 10:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 06 Sep 2026 10:15 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में पांडु नदी के उफान से मर्दनपुर उपकेंद्र और कई बस्तियां डूब गईं, जिससे 56 गांवों में बिजली ठप हो गई और लगभग एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पीड़ितों को सड़कों पर शरण लेनी पड़ रही है। वहीं, प्रशासन ने ट्रैक्टरों के जरिये प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Helplessness peaks under shadow of floods water levels in the Pandu River have risen
Kanpur Flood News - फोटो : amar ujala

कानपुर में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ दक्षिण क्षेत्र में बाढ़ ने जिंदगी की रफ्तार रोक दी है। कहीं बिजली का उपकेंद्र पानी में डूब गया, तो कहीं गरीब मजदूरों के आशियाने जलमग्न हो गए। मर्दनपुर स्थित बिजली उपकेंद्र में पानी भरने से इससे जुड़े 56 गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार को बंद हो गई। पीएचसी भी जलमग्न होने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हैं। पिपौरी-बिहारीपुरवा क्षेत्र में शुक्रवार को दो फीट तक पानी भरा था। शनिवार को यह बढ़कर तीन फीट हो गया।


पनकी एलएमएल के पीछे आश्रम के पास हालात और बदतर हैं। यहां फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों की झोपड़ियां पूरी तरह पानी से घिर गई हैं। परिवार गृहस्थी लेकर सड़क पर निकल आए। किसी ने पेड़ के नीचे आसरा लिया तो कई सड़क किनारे रात गुजारने पर मजबूर हैं। आश्रम के पास बने मंदिर तक में पानी पहुंच गया है। मेहरबान सिंह पुरवा के अलावा शनिवार को गोपालपुरवा, बर्रा आठ, गुजैनी, बनपुरवा, वरुण विहार, कपिली और बौद्ध विहार समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है।

Kanpur Helplessness peaks under shadow of floods water levels in the Pandu River have risen
Kanpur Flood News - फोटो : amar ujala

मजदूरों के लिए बाढ़ दोहरी मार लेकर आई
करीब एक लाख लोग इससे प्रभावित हैं। पानी बढ़ने से परिवारों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों और राहत केंद्रों का रुख करना पड़ा है। बाद का पानी मर्दनपुर विद्युत उपकेंद्र तक पहुंचने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। पनकी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए बाढ़ दोहरी मार लेकर आई है। झोपड़ियों में पानी भरने के बाद परिवारों के पास सुरक्षित ठिकाने का संकट है। बच्चे और महिलाएं सामान के साथ सड़क किनारे रहने पर मजबूर हैं।

Kanpur Helplessness peaks under shadow of floods water levels in the Pandu River have risen
Kanpur Flood News - फोटो : amar ujala

खुजली और बुखार की शिकायतें बढ़ीं
रोज कमाने-खाने वाले इन परिवारों के सामने अब रोजगार से ज्यादा सिर छिपाने की चिंता है। भोपालपुरवा के भगवानदीनपुरवा जाने वाली मुख्य सड़क पर दयाल फार्म हाउस के पास करीब डेढ़ फीट पानी भरा है। यही रास्ता ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। पानी भरा होने के बावजूद लोग इसी से होकर निकलने को मजबूर हैं। बनियापुरवा में भी सड़क पर जलभराव से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों ने पानी में आने-जाने से खुजली और बुखार की शिकायतें बढ़ने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Helplessness peaks under shadow of floods water levels in the Pandu River have risen
Kanpur Flood News - फोटो : amar ujala

विधायक ने वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था कराने को कहा
विधायक अभिजीत सिंह ने शनिवार को उपकेंद्र पहुंचकर अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित गांवों के लिए वैकल्पिक बिजली व्यवस्था कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए बिजली उपकेंद्र को ऊंचा कराने के लिए अफसरों से कहा।

विज्ञापन
Kanpur Helplessness peaks under shadow of floods water levels in the Pandu River have risen
Kanpur Flood News - फोटो : amar ujala

मायापुरम में गृहस्थी बचाने की जद्दोजहद
मायापुरम और रविदासपुरम में घरों तक पानी पहुंचने के बाद लोग सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखाई दिए। कई परिवार साइकिलों पर गृहस्थी लादकर निकलते रहे। भौंती हाईवे के आसपास फैक्टरियों और खेतों में भी पानी भर गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed