Kanpur Girls Hostel MMS Case Update: कानपुर के काकादेव इलाके में स्थित गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में छात्राओं ने नया खुलासा किया है। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि आरोपी आए दिन कमरों में ताकझांक करता था। दरवाजा खुला होने पर साफ सफाई और कूड़ा उठाने का बहाना बनाकर अचानक अंदर आ जाता था। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार हॉस्टल की वार्डेन और संचालक से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती थी। मामले में पुलिस ने हॉस्टल के केयर टेकर मनोज पांडेय और वार्डन सीमा पाल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रिषि की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। केस के सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
Kanpur MMS Case: कमरों में आए दिन रिषि करता था ताक-झांक, खुला दरवाजा देख घुस जाता... नहाते हुए बनाता वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 30 Sep 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन