आग और धुएं के बीच मेरा बेटा कितना तड़पा होगा... यह कहते हुए छात्र प्रांजल के पिता अनिल कुमार बाथम की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। उन्होंने बताया कि रात करीब तीन बजे फ्लैट की डोरबेल लगातार बजने लगी। नींद खुली तो कमरे में धुआं भरा हुआ था। अनहोनी की आशंका से दरवाजा खोला तो सामने आग का तेज भभका आया।
आग देखकर शोर मचाते हुए किसी तरह आगे के कमरे में सो रही पत्नी मीता और बेटी गौरी को बालकनी तक पहुंचाया। इसके बाद अंदर के कमरे में सो रहे इकलौते बेटे प्रांजल को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह धुएं और लपटों से बचने के लिए मुख्य दरवाजे की ओर भाग चुका था।
2 of 15
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में आग लगने के बाद बचाव अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अफरातफरी के बीच वह बेटे को तलाशते रहे। उनका आरोप है कि पुलिस और मौके पर पहुंचे सरकारी अमले के लोगों के सामने वह हाथ जोड़कर अपार्टमेंट में बेटे को तलाशने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। सुबह करीब सात बजे के बाद प्रांजल का जला हुआ शव मिला। बेटे का शव देखते ही अनिल टूट गए।
3 of 15
प्रांजुल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच नवंबर को मनाया था जन्मदिन, एक दिन पहले ही लौटा था घर
पिता अनिल कुमार ने बताया कि पांच नवंबर को पूरे परिवार ने बेटे का जन्मदिन मनाया था। उन्हें क्या पता था कि यह उसका आखिरी जन्मदिन साबित होगा। प्रांजल ने कुछ समय पहले ही हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। वह पिछले तीन दिनों से चकेरी के सतबरी निवासी अपनी मौसी के घर रह रहा था। रविवार रात उसने घर लौटने की जिद की तो परिजन उसे वापस ले आए। परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि घर लौटने की उसकी जिद आखिरी वापसी बन जाएगी।
4 of 15
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां को नहीं दी इकलौते बेटे की मौत की खबर
आग में झुलसीं प्रांजल की मां मीता को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर वह बार-बार बेटे और पति के बारे में पूछती रही हैं। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मां से सच छिपाकर खुद आंसू बहाते रहे।
5 of 15
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राखी के पसलियां हुईं चकनाचूर, मिलीं 18 चोटें, धुएं से दम घुटने के बाद जला प्रांजल
राधिका अपार्टमेंट में रविवार रात हुए अग्निकांड ने दो परिवारों को गहरा दर्द दिया। अधिवक्ता जितेंद्र साहू की पत्नी राखी साहू की मौत गिरने से आई गंभीर चोटों के कारण हुई। एसी मिस्त्री अनिल कुमार बाथम के इकलौते बेटे प्रांजल की जान धुएं से दम घुटने और आग में जलने से चली गई।