{"_id":"5f0d2d4f8ebc3e6373140df2","slug":"kanpur-encounter-who-is-vishnu-pal-singh-alias-jiledar-why-up-stf-is-desperate-to-catch-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: कौन है खूंखार बदमाश विष्णु पाल सिंह उर्फ जिलेदार, जिसे पकड़ने के लिए बेताब है यूपी एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: कौन है खूंखार बदमाश विष्णु पाल सिंह उर्फ जिलेदार, जिसे पकड़ने के लिए बेताब है यूपी एसटीएफ
Wed, 15 Jul 2020 02:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड के जिम्मेदार विकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद यूपी एसटीएफ हर उस बदमाश को पकड़ना चाहती है जो दो जुलाई की रात को पुलिस पर गोलियां बरसाने में शामिल रहा है। विकास को मौत की नींद सुलाने के बाद यूपी एसटीएफ की लिस्ट में सबसे ऊपर खूंखार बदमाश विष्णु पाल सिंह उर्फ जिलेदार का नाम है।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विष्णु पाल सिंह उर्फ जिलेदार विकास के सबसे करीबी लोगों में एक है। विकास जिलेदार के बिना किसी भी घटना को अंजाम नहीं देता था। जिलेदार शुरुआत से ही विकास के साथ है। निशाने का पक्का और हर हथियार चलाने में माहिर जिलेदार भी दो जुलाई की रात को बिकरू में मौजूद था।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के फरार गुर्गों की तलाश में एसटीएफ ने कानपुर समेत एक दर्जन शहरों में सोमवार रात दबिश दीं। बदमाश तो हाथ नहीं आए लेकिन आठ-दस लोगों को उठाया गया। ये बदमाशों के रिश्तेदार व परिचित हैं। गिरोह के खूंखार बदमाश जिलेदार की लोकेशन पुखरायां में ट्रेस हुई है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में अभी तक छह बदमाश मारे गए हैं और एक दर्जन जेल में गए हैं। करीब 30 बदमाशों को पुलिस व एसटीएफ की टीम ने चिन्हित किया है। इनमें नामजद भी शामिल हैं। औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर देहात, जालौन, कन्नौज, उन्नाव समेत अन्य शहरों में पुलिस ने दबिश दी। उधर, एसआईटी जल्द ही बिकरू गांव में क्राइम सीन का नाट्य रूपांतरण करेगी।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खुशी के परिजनों के बयान दर्ज
बेगुनाह खुशी को जेल भेजने के मामले में पुलिस ने उसको रिहा कराने की कार्यवाही तेज कर दी है। कोर्ट में 169 के तहत प्रार्थना पत्र देने के साथ ही पुलिस ने उसके परिजनों के बयान दर्ज किये। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही खुशी बिकरू गई थी। वो शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन विकास दुबे ने जबरन शादी कराई थी। एक दो दिन में खुशी जेल से रिहा हो जाएगी।
बेगुनाह खुशी को जेल भेजने के मामले में पुलिस ने उसको रिहा कराने की कार्यवाही तेज कर दी है। कोर्ट में 169 के तहत प्रार्थना पत्र देने के साथ ही पुलिस ने उसके परिजनों के बयान दर्ज किये। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही खुशी बिकरू गई थी। वो शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन विकास दुबे ने जबरन शादी कराई थी। एक दो दिन में खुशी जेल से रिहा हो जाएगी।