फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे 100 बीघा सरकारी जमीन पर बनवाने जा रहा था फार्म हाउस, हो चुकी थी तैयारियां

Wed, 15 Jul 2020 02:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter: Vikas Dubey was going to build a farm house on 100 bigha land
vikas dubey - फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे ग्रामीणों की जमीनों पर कब्जा करने के साथ ही गांव के बाहर जंगलों को साफ करवाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा था। करीब 100 बीघा जमीन वो साफ करवा चुका था। यहां पर फार्म हाउस बनाने के साथ कई और उपयोग करने की फिराक में था। वहां बरामद जेसीबी से इन जंगलों में पेड़ कटाई का काम चल रहा था।


 
Kanpur encounter: Vikas Dubey was going to build a farm house on 100 bigha land
kanpur encounter SIT - फोटो : अमर उजाला
ये खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस के मुताबिक गांव के बाहर शिवली की तरफ कई किलीमीटर में जंगल है। विकास जेसीबी लगवाकर जंगल का सफाया कराने में जुटा था। उसके गुर्गे दिन रात काम में लगे थे। प्रशासनिक अफसर भी आंखें मूंदे हुए थे। खेतों पर कब्जे हुए, जंगल का सफाया हुआ और किसानों की जमीनें छीन लीं गईं।

 
Kanpur encounter: Vikas Dubey was going to build a farm house on 100 bigha land
kanpur encounter SIT - फोटो : अमर उजाला
मगर एसडीएम, लेखपाल, तहसीलदार ये सब खामोश रहे। ये सब विकास दुबे की कठपुतली थे। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई मगर जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों की मदद नहीं की। पुलिस ने इन बिंदुओं को जांच में शामिल कर प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी है। दहशतगर्द विकास दुबे ने इलाके के 18 गांवों की करीब 200 बीघा जमीन कब्जा कर रखी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter: Vikas Dubey was going to build a farm house on 100 bigha land
kanpur encounter SIT - फोटो : अमर उजाला
फसल पर भी वो हर सीजन में किसानों से मोटी रकम वसूलता था। बिकरू व उसके आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के अलावा एसआईटी व न्यायिक आयोग को बताया कि विकास की दहशत के चलते वो लोग कभी भी अपने मन की फसल नहीं बोते थे। जो विकास कहता था वो ही करना पड़ता था।

 
विज्ञापन
Kanpur encounter: Vikas Dubey was going to build a farm house on 100 bigha land
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
उसने जमीन या तो जबरन लिखवा ली या सीधे कब्जा कर लिया। गांव निवासी जमालुद्दीन, इम्तियाज, गफूर जैसे आधा दर्जन लोगों ने न्यायिक आयोग के सामने बताया कि विकास ने किसी दो तो किसी की तीन बीघा या इससे अधिक जमीन कब्जा कर ली थी। उसके गुर्गे खेती करवाते थे या फिर बेच देते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed