फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: कौन हैं वो दो भाजपा विधायक जिनका विकास दुबे ने किया जिक्र, कबूलनामे का वीडियो वायरल

Tue, 07 Jul 2020 11:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Who are those two BJP MLAs whom Vikas Dubey mentioned
विकास दुबे (काले कोट में) - फोटो : amar ujala
आठ पुलिस कर्मियों की मौत का जिम्मेदार विकास दुबे फरार है। विकास का नेताओं और कई राजनीतिक दलों से नाम जुड़ रहा है। इस सब को ध्यान में रखते हुए पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। यह भी सामने आया है कि दहशतगर्द विकास दुबे को नेताओं का संरक्षण था। शहर के विधायकों से लेकर ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान तक उसका साथ देते थे। ये खुद विकास दुबे का कबूलनामा है। 2017 का एक वीडियो वायरल होने के बाद माननीय जांच और सवालों के घेरे में आ गए हैं। तब एसटीएफ ने उसको गिरफ्तार कर पूछताछ की थी।


 
Kanpur Encounter: Who are those two BJP MLAs whom Vikas Dubey mentioned
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वायरल वीडियो में विकास दुबे से जब एसटीएफ अफसर ने पूछा, किसपे दबाव बना रहे थे तो विकास कहता है कि वो दबाव नहीं बनवा रहा था। वो निर्दोष था, इसलिए भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर, भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों ने पुलिस से विकास के पक्ष में पैरवी की थी। वायरल वीडियो में वो कहता है कि उसको हत्या की घटनाओं में साजिश के तहत फंसाया गया। इसलिए जांच के बाद उसका नाम बाहर हुआ था। विकास के कबूलनामे से कई माननीय भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। 

 
Kanpur Encounter: Who are those two BJP MLAs whom Vikas Dubey mentioned
विकास दुबे और मुठभेड़ में पकड़ा गया साथी दयाशंकर - फोटो : amar ujala
क्या इस बार भी विकास ने ली है राजनीतिक शरण
जिस तरह से विकास दुबे का सफेदपोशों से संबंध है और वो उसको बचाते रहे हैं, उससे इसकी आशंका बढ़ गई है कि इस बार भी उसने राजनीतिक शरण ही ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले उसको शहर और फिर बाद में अन्य शहरों के नेताओं ने शरण दी। वर्तमान में वो मध्य प्रदेश के एक नेता की शरण में है। टीमें वहां लगी हैं तो वहां से भी वो भाग सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Who are those two BJP MLAs whom Vikas Dubey mentioned
एडीजी एलओ और विकास दुबे एवं हमले में शहीद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के साथ की फोटो डिलीट करने में जुटे नेता 
तमाम नेता और अधिकारी विकास दुबे के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया से और एलबम से हटाकर डिलीट करने में जुटे हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर शिकंजा कस रही है। उससे जुड़े नेता अपने को पाक साफ बताने के लिए विकास दुबे के साथ की फोटो जला दे रहे हैं। ऐसी सूचनाएं कई जगहों से आई हैं। जिनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी हैं ऐसे लोग मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।

 
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Who are those two BJP MLAs whom Vikas Dubey mentioned
विकास दुबे ने खेला खूनी खेल - फोटो : amar ujala
भाजपा विधायकों ने कहा, विकास दुबे झूठ बोल रहा  
विकास दुबे की पैरवी करने वाले वायरल हो रहे वीडियो पर भाजपा विधायकों का कहना है कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद है। विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि यह वीडियो 2017 का है। उस समय भाजपा सत्ता में आ गई थी। वह शातिर है, इसलिए अपने को बचाने के लिए सत्ता के लोगों के साथ अपने को जोड़ रहा है। मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है। भगवती सागर का कहना है कि बिठूर विधानसभा चुनाव में वह बसपा प्रत्याशी के साथ लगा था। मेरे विरोध में था। वीडियो में जो भी कहा जा रहा है वह पूरी तरह गलत है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed