फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: ग्रामीण बोले, 18 गांवों की 200 बीघा जमीन पर विकास का कब्जा, कोई विरोध करता तो मारा जाता

Wed, 15 Jul 2020 02:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: villagers said, Vikas Dubey took possession of 200 bigha land in 18 villages
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे ने इलाके के 18 गांवों की करीब 200 बीघा जमीन कब्जा कर रखी थी। फसल पर भी वो हर सीजन में किसानों से मोटी रकम वसूलता था। बिकरू व उसके आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के अलावा एसआईटी व न्यायिक आयोग को बताया कि विकास की दहशत के चलते वो लोग कभी भी अपने मन की फसल नहीं बोते थे। जो विकास कहता था वो ही करना पड़ता था। उसने जमीन या तो जबरन लिखवा ली या सीधे कब्जा कर लिया।


 
Kanpur Encounter: villagers said, Vikas Dubey took possession of 200 bigha land in 18 villages
kanpur encounter SIT - फोटो : अमर उजाला
अगर विरोध करता तो मारा जाता
गांव निवासी जमालुद्दीन, इम्तियाज, गफूर जैसे आधा दर्जन लोगों ने न्यायिक आयोग के सामने बताया कि विकास ने किसी दो तो किसी की तीन बीघा या इससे अधिक जमीन कब्जा कर ली थी। उसके गुर्गे खेती करवाते थे या फिर बेच देते थे।

Kanpur Encounter: villagers said, Vikas Dubey took possession of 200 bigha land in 18 villages
kanpur encounter SIT - फोटो : अमर उजाला
आज तक एक पैसा नहीं दिया
गांव निवासी विश्वनाथ की चक्की है। उन्होंने बताया कि विकास के गुर्गे हर महीने कई कुंतल आटा उनकी चक्की से ले जाते थे। आज तक एक भी पैसा नहीं दिया। एक दो बार जब पैसे मांगे तो विकास के गुर्गे अमर दुबे व अतुल दुबे ने जान से मारने की धमकी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter: villagers said, Vikas Dubey took possession of 200 bigha land in 18 villages
kanpur encounter SIT - फोटो : अमर उजाला
कानून व्यवस्था पर सवाल
विकास दुबे के मारे जाने के बाद जिस तरह से ग्रामीण उसके जुर्म की दास्तान बयां कर रहे हैं, उससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी सवालों के घेरे में हैं। कानपुर शहर से सटे गांव में तानाशाह दहशतगर्द जुर्म पर जुर्म कर रहा था और जिम्मेदारों को भनक नहीं थी।

 
विज्ञापन
Kanpur Encounter: villagers said, Vikas Dubey took possession of 200 bigha land in 18 villages
बिकरू गांव में जांच करने पहुंची एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोमवार को न्यायिक जांच के लिए बिकरू गांव पहुंचे रिटायर्ड जस्टिस शशिकांत अग्रवाल ने गांव के ग्रामीणों से बातचीत की। बिकरू गांव के जमालुद्दीन ने बताया कि वह कई वर्षों से ग्राम पंचायत की दो बीघा जमीन पर खेतीबाड़ी कर अपने परिवार की गुजर बसर करते थे। लेकिन जब यह बात विकास दुबे को मालूम हुई तो उसने कुछ माह पहले ही उनकी भूमि छीनकर अपने एक साथी को दे दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed