{"_id":"5f0c1ef9f5623a7a0b05b2eb","slug":"kanpur-encounter-vikas-dubey-told-big-names-before-the-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: विकास दुबे ने एनकाउंटर से पहले उगले थे कई बड़े नाम, नेताओं में खलबली, खंगाली जा रही सीडीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: विकास दुबे ने एनकाउंटर से पहले उगले थे कई बड़े नाम, नेताओं में खलबली, खंगाली जा रही सीडीआर
Mon, 13 Jul 2020 02:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Jul 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे को हमेशा शह देने और साथ देने वाले नेताओं में खलबली मची हुई है। ये नेता कानपुर के अलावा यूपी के कई शहरों व आसपास के राज्यों के भी हैं। पूछताछ में विकास ने एसटीएफ को इस संबंध में बड़ी जानकारियां दी थीं।
अखिलेश यादव के साथ गुड्डन
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ अब उसी आधार पर जांच कर रही है। कई नेताओं की सीडीआर खंगाली जा रही है। एसटीएफ पता कर रही है कि वारदात के बाद वो किन-किन के संपर्क में रहा है। सूत्रों के मुताबिक दो तीन आईपीएस अधिकारियों के भी संपर्क में विकास था।
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
विकास से पूछताछ का वीडियो भी बनाया गया है। एक पार्टी के सबसे अधिक नेता उसके करीबी हैं। पुलिस की मानें तो जांच के दौरान मोबाइल नंबर की सीडीआर में पूर्वांचल के कई नेताओं के नंबर मिले हैं। दो नंबर बाहुबली नेताओं के हैं। उनसे कब और किसलिए बात विकास से हुई, इसकी जानकारी एसटीएफ जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू स्थित विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस कर्मियों पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। जिसके बाद विकास फरार हो गया। पुलिस ने एक एक कर विकास के पांच साथियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
विज्ञापन
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
नौ जुलाई को एमपी पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कानपुर लाते समय कार पलटने के दौरान विकास ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। विकास के एनकाउंटर के बाद यूपी सरकार सवालों के घेरे में है।