फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News: विकास दुबे के नौकर का खुलासा, दबिश से पहले आया था पुलिस का फोन, तब किया असलहों का जखीरा इकट्ठा

Sun, 05 Jul 2020 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Jul 2020 11:11 AM IST
Kanpur Encounter Vikas Dubey News: Servant Daya Shankar Agnihotri Big Revealed Police Call Before Raid
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर मुठभेड़ के बाद कल्याणपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अग्निहोत्री को कल रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में दयाशंकर के पैर में गोली लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच कल्याणपुर थाना इलाके में यह मुठभेड़ हुई थी। 


Kanpur Encounter Vikas Dubey News: Servant Daya Shankar Agnihotri Big Revealed Police Call Before Raid
Daya Shankar Agnihotri - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का साथी और नौकर दयाशंकर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि पुलिस ने विकास दुबे को दबिश की सूचना दी थी। सूचना के बाद विकास ने अपने असलहाधारी साथियों को बुला लिया था। 
 
Kanpur Encounter Vikas Dubey News: Servant Daya Shankar Agnihotri Big Revealed Police Call Before Raid
दयाशंकर - फोटो : एएनआई
इसके बाद ही असलहों का जखीरा इकट्ठा किया गया। दयशंकर ने बताया कि मेरी बंदूक छीन कर विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई थी। आपको बता दें कि दयाशंकर विकास दुबे के घर की नौकरानी रेखा का पति है, और विकास के साथ असलाधारी के रूप में रहता है। फिलहाल पुलिस दयाशंकर से पूछताछ में जुटी है और विकास दुबे की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
Kanpur Encounter Vikas Dubey News: Servant Daya Shankar Agnihotri Big Revealed Police Call Before Raid
Kanpur encounter - फोटो : एएनआई
विकास दुबे की तलाश में अब तक 100 से अधिक स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है। पड़ोसी राज्य राजस्थान और मध्यप्रदेश में तलाश की जा रही है। पुलिस और एसटीएफ पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लगातार छापे मार रही है। विकास के 50 से अधिक करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के मुताबिक जल्द ही विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चौबेपुर एसओ विनय तिवारी को निलंबित कर उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। 
 
Kanpur Encounter Vikas Dubey News: Servant Daya Shankar Agnihotri Big Revealed Police Call Before Raid
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
मामा व चचेरे भाई की भी थी अपराध में भागीदारी
पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेमप्रकाश पांडेय व चचेरे भाई अतुल दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया था। भाजपा नेता संतोष शुक्ला की हत्या के मामले में अतुल दुबे नामजद आरोपी था। 1998 में अतुल ने बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने आए उसके परिजनों पर भी गोली चलाई थी। 2001 में अतुल व प्रेमप्रकाश के खिलाफ शिवली में डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed