फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: विकास दुबे की मां ने कहा मेरा बेटा आतंकी है उसे मार दो, फिर फूट-फूट कर रोने लगीं

Fri, 03 Jul 2020 07:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jul 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Vikas Dubey's mother said my son is a terrorist, kill him
सरला दुबे, विकास की मां - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मां भाई दीपू के साथ लखनऊ के कृष्णानगर स्थित आवास में रहती हैं। विकास की तलाश में जब पुलिस ने वहां दबिश दी तो उसकी मां सरला दुबे मिलीं।

Kanpur Encounter: Vikas Dubey's mother said my son is a terrorist, kill him
विकास दुबे - फोटो : amar ujala

पुलिस ने जब उनसे बात की तो हैरान करने वाला सच सामने आया। सरला दुबे ने कहा कि उनका बेटा अपराधी है। उसे बहुत समझाया कि यह रास्ता छोड़ दो लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। उसने जो किया है उसके लिए मौत की सजा भी कम है। वो आतंकवादी है। उसे मार देना चाहिए। यह बोल वो फूटफूट कर रोने लगीं।

Kanpur Encounter: Vikas Dubey's mother said my son is a terrorist, kill him
आठ पुलिसकर्मी हुए शहीद - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के पहले उनकी विकास से मुलाकात हुई थी। वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ दूसरे घर में रहता है। वह बीमार रहती हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि बेटे की वजह से उनके पूरे परिवार की बदनामी होती है। मां सरला ने कहा कि घर का एक लड़का भी खराब निकल जाये तो पूरे परिवार का सत्यानाश हो जाता है। उनके परिवार के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Vikas Dubey's mother said my son is a terrorist, kill him
विकास का घर जहां मारे गए पुलिसकर्मी, जांच कर निकलते एडीजी एलओ - फोटो : amar ujala
विकास की मां सरला दुबे ने बताया कि वो काफी समय से विकास के साथ नहीं रह रही हैं। उन्होंने बताया कि घुटने के इलाज के बाद वो दूसरे बेटे दीप प्रकाश के साथ ही रहती हैं। सरला दुबे ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद विकास उन्हें कभी देखने तक नहीं आया।
 
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Vikas Dubey's mother said my son is a terrorist, kill him
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
जेल से छूटने के बाद से ही विकास से उनका कोई संपर्क नहीं है। विकास की मां ने बातचीत में बताया कि विकास राजनीतिक वर्चस्व के लिए अपराध के रास्ते पर चला गया। विकास दुबे विधायक बनना चाहता था। उन्होंने बताया कि विकास के साथ गांव के कई लड़के साथ में रखता हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed