फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Dubey News: बंदूक के दम पर विकास ने जबरन कराई थी अपने 'राइट हैंड' अमर की शादी, नौ दिन में सूनी हुई लड़की की मांग

Thu, 09 Jul 2020 02:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Jul 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter: Vikas dubey had forced girl family to marry Amar dubey on gun
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस के साथ हमीरपुर एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की 29 जून को शादी बंदूक के दम पर दहशतगर्द विकास दुबे के किलेनुमा घर में हुई थी। आवारापन और दर्ज केसों की जानकारी के बाद युवती के घरवालों ने शादी से इंकार कर दिया था तो विकास ने दबाव डालकर शादी करवा दी।


 
kanpur encounter: Vikas dubey had forced girl family to marry Amar dubey on gun
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
अमर विकास के घर पर ही दिनरात रहता था। परिवार वालों ने पनकी निवासी खुशी से उसकी शादी तय की। शादी की तारीख 29 जून तय हुई। लेकिन इससे कुछ समय पहले जब खुशी के परिजनों को पता चला कि अमर के खिलाफ गंभीर धाराओं में पांच-छह केस दर्ज हैं। वह काम-धंधा भी कुछ नहीं करता है तो उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया।

 
kanpur encounter: Vikas dubey had forced girl family to marry Amar dubey on gun
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
अमर की दादी ज्ञानवती की मानें तो अमर भी अभी शादी नहीं करना चाहता था। लेकिन, उसके पिता संजू व विकास दुबे ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। उसके बाद बंदूक की दम पर लड़की के घरवालों को शादी के लिए तैयार किया। तय तारीख पर विकास ने बिकरू स्थित घर पर ही उसकी शादी कराई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter: Vikas dubey had forced girl family to marry Amar dubey on gun
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शादी के नवें दिन पति की मौत, खुद गई जेल 
तीस जून को खुशी ससुराल पहुंची थीं। दो दिन बाद बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। पति अमर फरार हो गया। बुधवार को एसटीएफ ने अमर को हमीरपुर में हुई मुठभेड़ में मार गिराया और अमर की पत्नी खुशी को जेल भेज दिया। इस घटना से उसके परिवार वाले भी सकते में हैं। वहीं खुशी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

 
विज्ञापन
kanpur encounter: Vikas dubey had forced girl family to marry Amar dubey on gun
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
अमर का चाचा था अतुल दुबे 
एनकाउंटर के बाद तीन जुलाई की सुबह पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे को मार गिराया था। पुलिस के मुताबिक अतुल दुबे अमर का चाचा था। दोनों साथ असलहे लेेकर घूमा करते थे। गांव वालों की मानें तो विकास अमर पर आंख बंद करके भरोसा करता था। अमर विकास के आंखों के इशारों को समझता था। विकास की नजर टेड़ी होते ही गोलियों की बौछार कर देता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed