फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के दस खूंखार साथी अब भी फरार, दिल्ली-हरियाणा में तलाश, आठ पुलिस कर्मियों को दी थी दर्दनाक मौत

Thu, 16 Jul 2020 09:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Jul 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter: Ten dreaded companions of Vikas Dubey still absconding
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे के खूंखार साथी अभी भी फरार हैं। ग्राम प्रधान समेत 10 आरोपी (नामजद) इनमें शामिल हैं। एनकाउंटर की रात ये सभी बिकरू में मौजूद थे और पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाईं थीं। एसटीएफ और पुलिस की टीमें अब इन आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।


 
kanpur encounter: Ten dreaded companions of Vikas Dubey still absconding
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कई टीमें अलग-अलग राज्यों में भी डेरा डाले हुए हैं। वारदात में अब तक दहशतगर्द विकास दुबे, उसका साथी अमर दुबे, प्रभात मिश्रा, चचेरा भाई अतुल, बउआ उर्फ प्रवीण दुबे और उनका मामा प्रेम प्रकाश पांडेय मारा जा चुका है। इसके अलावा एक दर्जन आरोपी जेल भेजे गए हैं।

 
kanpur encounter: Ten dreaded companions of Vikas Dubey still absconding
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
अभी भी नामजद आरोपी राजाराम उर्फ प्रेम कुमार, शिव तिवारी, विष्णु पाल यादव, राम सिंह यादव, रामू बाजपेई, गोपाल सैनी, हीरू दुबे, बउन शुक्ला, शिवम दुबे और बाल गोविंद फरार हैं। इसमें राम सिंह यादव, हीरू, शिव तिवारी जैसे आरोपी बहुत ही खूंखार हैं। उस रात इन सभी ने पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारा था। राम सिंह यादव आखिर में चलते चलते टॉर्च लगाकार पुलिसकर्मियों को खोज रहा था। जिसकी भी सांस चलती मिली, उसको उसने गोली मारी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter: Ten dreaded companions of Vikas Dubey still absconding
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें कि कि दो जुलाई की रात को विकास के गांव बिकरू दबिश डालने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

 
विज्ञापन
kanpur encounter: Ten dreaded companions of Vikas Dubey still absconding
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया।  इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed