{"_id":"5f1526808341784e0d66c36f","slug":"kanpur-encounter-shocking-revelations-about-accused-khushi-in-bikru-scandal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: बिकरू कांड में आरोपी खुशी को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सच सुनकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: बिकरू कांड में आरोपी खुशी को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सच सुनकर पुलिस भी हैरान
Mon, 20 Jul 2020 10:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अमर और खुशी की शादी के वीडियो और घटना से ठीक पहले और बाद के ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में शादी के नौ दिन बाद विधवा हुई खुशी को लेकर एक और चौंकाने वाला सच सामने आया है।
अमर दुबे की शादी की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में जेल भेजी गई खुशी ने अमर दुबे से दूसरी शादी की थी। हालांकि परिजन यह बात छिपाए रहे। पुलिस ने अब नये सिरे से खुशी की भूमिका की जांच शुरू की है। वहीं उसके परिजन भी जांच के घेरे में आ गए हैं। अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
एसटीएफ ने बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे को हमीरपुर में मार गिराया था। पुलिस ने खुशी को साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेज दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2019 में खुशी की शादी उसके माता-पिता ने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ की थी। महज 15 दिन ही वह ससुराल में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
कुछ माह बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की रकम व सामान लौटाकर खुशी से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद वह अमर के संपर्क में आ गई थी। इसके बाद दहशतगर्द विकास दुबे ने दोनों की शादी के लिए खुशी के माता-पिता से संपर्क किया। अपने खर्चे पर खुशी और अमर की शिवली स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी कराई।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
इसमें खुशी के परिवार से उसके माता-पिता के अलावा चंद लोग ही शामिल हुए थे। वारदात के बाद खुशी के माता पिता ने यह कहकर गुमराह किया था कि विकास ने बंदूक की नोक पर बेटी की शादी कराई थी। आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।