फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News: विकास दुबे का एक और वीडियो, युवक ने घटना की फोटो खींची तो भड़का दहशतगर्द, रायफल दिखाई और...

Wed, 08 Jul 2020 05:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jul 2020 05:40 PM IST
Vikas Dubey Kanpur Encounter: One year old video of Vikas Dubey goes viral on social media
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात बदमाश विकास दुबे असलहों की नोंक पर विवादों की पंचायत करवाता था। उसका ऐसा ही एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वह असलहों से लैस गुर्गों के साथ खड़े होकर दोनों पक्षों को धमकाता नजर आ रहा है। फोटो खींचने वाले को मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो लगभग एक साल पुराना है।

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter: One year old video of Vikas Dubey goes viral on social media
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
बिकरू समेत आसपास के करीब दो दर्जन गांवों में विकास दुबे पंचायत कराने जाता रहता था। पहले समझाता था और फिर धमकाता था। जो वो कहता था, वही सभी को मानना होता था। लोगों में इतनी दहशत थी कि लोग पुलिस से शिकायत करने में डरते थे। पंचायत के वायरल वीडियो के अनुसार दो पक्षों का गांव में ही विवाद हो गया था। 
 
Vikas Dubey Kanpur Encounter: One year old video of Vikas Dubey goes viral on social media
ग्रामीणों में विकास दुबे खौफ का दूसरा नाम है - फोटो : amar ujala
सूचना मिली तो गुर्गों के साथ रायफल लेकर विकास मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों को सुनता है फिर एक पक्ष को फटकारता है और धमकी देता है कि मुंह बंद कर लो वरना नतीजा अच्छा नहीं होगा। 47 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक घटना का फोटो खींचता है तो इस पर भी वो भड़क जाता है और रायफल दिखाता है। पुलिस ने इस वीडियो को भी जांच में शामिल किया है।
 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter: One year old video of Vikas Dubey goes viral on social media
बेटे और पत्नी के साथ विकास दुबे - फोटो : अम
मोबाइल पर विकास की पत्नी ने देखा था खूनी खेल
कुख्यात बदमाश विकास दुबे का खूनी खेल उसकी पत्नी ने अपने मोबाइल पर लाइव देखा। चौबेपुर के बिकरू गांव स्थित विकास दुबे के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे उसके मोबाइल से कनेक्ट है। यह वीडियो देखने के बाद ही वही बेटे को लेकर फरार हो गई। इधर विकास ने से फोन कर किसी निर्धारित स्थान पर बुलाया। आशंका है कि इसके बाद तीनों एक साथ कहीं फरार हो गए। 
 
Vikas Dubey Kanpur Encounter: One year old video of Vikas Dubey goes viral on social media
विकास दुबे एवं पत्नी रिचा दुबे - फोटो : amar ujala
पुलिस की जांच में ये तथ्य सामने आया है। बिकरू गांव में विकास दुबे का घर सीसीटीवी कैमरों से लैस था। विकास की पत्नी ऋचा दुबे के मोबाइल से ये कैमरे कनेक्ट थे। दो जुलाई की रात एनकाउंटर के लाइव फुटेज उसने देखे। इसके पहले विकास ने भी उसे मुठभेड़ की जानकार दी थी। आधी तैयारी उसने पहले कर ली थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed