फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Dubey News: कौन है विकास दुबे का राइट हैंड अमर, साये की तरह रहता था साथ, नौ दिन पहले हुई थी शादी

Wed, 08 Jul 2020 05:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Jul 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Amar Dubey Vikas Dubey Kanpur News: Who is Vikas Dubey's right hand Amar Dubey, Encounter in hamirpur
अमर की नौ दिन पहले हुई थी शादी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे के राइट हैंड और शॉर्प शूटर अमर दुबे को यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया है। विकास दुबे के फरार होने के बाद अभी तक पुलिस की पांच लोगों के साथ मुठभेड़ हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने तीन को मार गिराया है और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।



 

Amar Dubey Vikas Dubey Kanpur News: Who is Vikas Dubey's right hand Amar Dubey, Encounter in hamirpur
amar dubey encounter - फोटो : amar ujala
अमर दुबे बिकरु शूटआउट के मास्टमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे के मामा अतुल दुबे का चचेरा भाई है। गांव के लोगों की माने तो विकास अमर दुबे पर आंख बंद करके भरोसा करता था। अमर को विकास का राइट हैंड समझा जाता था। अमर निशाना लगाने में भी माहिर था। विकास के एक इशारे पर वो गोलियों की बौछार कर देता। नौ दिन पहले ही 29 जून को उसकी शादी हुई थी।

Amar Dubey Vikas Dubey Kanpur News: Who is Vikas Dubey's right hand Amar Dubey, Encounter in hamirpur
amar dubey encounter - फोटो : amar ujala
हमीरपुर में पुलिस ने अमर का एनकाउंटर कर दिया। अमर की दादी का कहना है कि पोते ने मेरी बात सुनी होती तो मारा नहीं जाता। अमर मूल रूप से शिवली थाना इलाके का था, लेकिन जब से वह विकास के साथ आया तब से वह बिकरु गांव में ही रह रहा था। पुलिस ने उसे कई बार गिरफ्तार भी किया, लेकिन विकास के रसूख के चलते वह छूट जाता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Dubey Vikas Dubey Kanpur News: Who is Vikas Dubey's right hand Amar Dubey, Encounter in hamirpur
Encounter in hamirpur - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने बताया कि रंगदारी वसूलने से लेकर शराब के ठेकों से वसूली करने का काम अमर के ही जिम्मे था। अमर के खिलाफ चौबेपुर थाने में पांच केस दर्ज हैं। कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस ने अमर के सिर पर पचास हजार का इनाम घोषित किया था। हमीरपुर में जिस जगह पर अमर दुबे का पुलिस ने एनकाउंटर किया है वहां से एमपी बॉर्डर 70 से 75 किमी दूर है। इस से यह अंदाज लगाया जा रहा है कि वो एमपी भागने की फिराक में था।

 
विज्ञापन
Amar Dubey Vikas Dubey Kanpur News: Who is Vikas Dubey's right hand Amar Dubey, Encounter in hamirpur
Encounter in hamirpur - फोटो : amar ujala
बता दें बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के छह दिन बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे का करीबी हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया।एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इंगोहटा मार्ग पर मुठभेड़ में तड़के करीब चार बजे अमर को ढेर किया। मुठभेड़ में मौदहा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला घायल हुए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed