फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter Today: दुर्दांत विकास दुबे के एनकाउंटर से ठीक पहले रोका गया था ट्रैफिक, फिर पलटी थी कार

Fri, 10 Jul 2020 11:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jul 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Traffic was stopped just before Vikas Dubey's encounter
kanpur encounter - फोटो : amar ujala

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मारा गिराया है लेकिन एनकाउंटर से ठीक पहले और एसटीएफ की कार पलटने से पहले पुलिस ने ट्रैफिक रूकवा दिया था। इस एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि की है।

 

Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Traffic was stopped just before Vikas Dubey's encounter
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि जैसे ही गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, विकास दुबे घायल पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने कई बार उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को सीने और कमर में गोली लगी।

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Traffic was stopped just before Vikas Dubey's encounter
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें कि सुबह जब कानपुर में बारा टोल प्लाजा पर विकास को ल रहे यूपी एसटीएफ की कारों की एंट्री हुई तो अन्य सभी वाहनों को कुछ देर के लिए बारा टोल प्लाजा पर रोक दिया गया। इसके बाद सचेंडी के किसान नगर इलाके में नहर के पास सड़क दोनों ओर के ट्रैफिक रोक दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Traffic was stopped just before Vikas Dubey's encounter
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
गाड़ियों को रोकने के बाद पुलिस का काफिला आगे बढ़ा और थोड़ी ही दूरी पर एसटीएफ की कार का एक्सीडेंट हुआ और फिर कुछ ही देर बाद एनकाउंटर हो गया। अमर उजाला की गाड़ी विकास दुबे को लेकर कानपुर आ रही गाड़ियों के काफिले के ठीक पीछे चल रही थी।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Traffic was stopped just before Vikas Dubey's encounter
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें विकास दुबे को को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर नहर के पास पुलिस की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन भागने की कोशिश की तो मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed