{"_id":"5f13b8e3bf431d427e2223f2","slug":"kanpur-encounter-latest-no-cash-jewelry-was-recovered-from-the-house-of-vikas-dubey-and-his-operatives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे को लेकर नया खुलासा, पुलिस जांच में सामने आया ऐसा सच, जानकर पुलिस के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे को लेकर नया खुलासा, पुलिस जांच में सामने आया ऐसा सच, जानकर पुलिस के उड़े होश
Sun, 19 Jul 2020 09:04 AM IST
शाहरुख खान
वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाला दहशतगर्द विकास दुबे घर में एक रुपया नहीं रखता था। वारदात के बाद ढहाए गए विकास के घर से पुलिस को फूटी कौड़ी तक नहीं बरामद हुई थी। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि पुलिस की तलाशी फर्द में लिखी है। हालांकि यह बात अलग है कि 29 जून को अमर दुबे की अपने घर से शादी के दौरान विकास ने लाखों रुपये पानी की तरह बहाए थे।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई की देर रात विकास दुबे और उसके गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। दूसरे दिन पुलिस ने विकास के घर के तीन कमरों, बाथरूम और हॉल को छोड़कर बाकी निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया था।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
तलाशी फर्द के मुताबिक पुलिस टीम ने जब दोनों कमरों की तलाशी ली तो वहां रखीं अलमारियों और उसके लॉकर के ताले और बेड टूटा मिला था। पुलिस को गोपाल सैनी समेत विकास के छह करीबियों के घरों की अलमारियों के भी ताले टूटे मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
जेवर और नकदी समेत अन्य सामान गायब था। ऐसे में ग्रामीणों की भूमिका पर सवाल खड़े हुए। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों के घरों पर पुलिस के अलावा कोई और नहीं गया था।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में घर पर बनवाता था खाना
ग्रामीण बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान विकास गांव के गरीबों को अनाज व भोजन बंटवाता था। वह खुद अपने घर पर ही खाना बनवाता था। चौबेपुर पुलिस ने भी यहां आकर तैयार लंच पैकेट इलाके में बंटवाए थे। इस दौरान अगर कोई गरीब विकास से मदद मांगने आता था तो वह उन्हें नकद पैसे भी देता था।
ग्रामीण बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान विकास गांव के गरीबों को अनाज व भोजन बंटवाता था। वह खुद अपने घर पर ही खाना बनवाता था। चौबेपुर पुलिस ने भी यहां आकर तैयार लंच पैकेट इलाके में बंटवाए थे। इस दौरान अगर कोई गरीब विकास से मदद मांगने आता था तो वह उन्हें नकद पैसे भी देता था।