{"_id":"5f0e6fed6940362e92525197","slug":"kanpur-encounter-big-revealing-vikas-dubey-encounter-shashikant-told-story-of-bikeru-case-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास के गुर्गे का चौंकाने वाला खुलासा, दहशतगर्द दुबे ने कहा था-सीधे गोली मारना, ताकि दोबारा हिम्मत न पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के गुर्गे का चौंकाने वाला खुलासा, दहशतगर्द दुबे ने कहा था-सीधे गोली मारना, ताकि दोबारा हिम्मत न पड़े
Wed, 15 Jul 2020 08:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Jul 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
उस रात (दो जुलाई) दहशतगर्द विकास दुबे ने एलान किया था कि पुलिस वाले आ रहे हैं। असलहा इकट्ठा करो। भागना नहीं है। जो गोली नहीं चलाएगा, उसे हम मार देंगे। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए 50 हजार के इनामी शशिकांत ने किया है। उसने बताया कि थाने से जब विकास के पास दबिश की सूचना आई, उस वक्त करीबी 30 लोग मौजूद थे।
पुलिस की गिरफ्त में विकास का गुर्गा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग शराब पी रहे थे। खाने का भी इंतजाम था। इतने ही लोग और बुलाए गए। विकास दुबे ने सभी को घर बुलाया और हमले के लिए तैयार किया। विकास ने तुरंत रास्ते में जेसीबी खड़ी करवाई और अलग-अलग टीमें बनाकर तीन छतों पर खड़ा कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
सीधे गोली मारना, ताकि दोबारा हिम्मत न पड़े
शशिकांत ने बताया कि विकास ने कहा था कि पुलिस को देखकर डरना नहीं है। वो कुछ कर पाएं, इसके पहले ही उन पर गोलियां दागनी शुरू कर देना। यही हुआ भी। जब पुलिस की गाड़ियां रुकी और जैसे ही पुलिसकर्मी नीचे उतरे, तीन तरफ से छतों से गोलियां चलने लगीं।
शशिकांत ने बताया कि विकास ने कहा था कि पुलिस को देखकर डरना नहीं है। वो कुछ कर पाएं, इसके पहले ही उन पर गोलियां दागनी शुरू कर देना। यही हुआ भी। जब पुलिस की गाड़ियां रुकी और जैसे ही पुलिसकर्मी नीचे उतरे, तीन तरफ से छतों से गोलियां चलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
मैंने और पापा ने भी चलाई गोलियां
शशिकांत ने मीडिया के सामने कबूला है कि वह और उसके पिता भी वारदात में शामिल थे और पुलिस वालों की हत्या की। प्रेम प्रकाश को पुलिस ने तीन जुलाई को ही मुठभेड़ में मार गिराया था।
शशिकांत ने मीडिया के सामने कबूला है कि वह और उसके पिता भी वारदात में शामिल थे और पुलिस वालों की हत्या की। प्रेम प्रकाश को पुलिस ने तीन जुलाई को ही मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
भूसे में छिपाया था असलहा
पुलिस ने जो इंसास राइफल उसके घर से बरामद की है, उसे भूसे में छिपाया गया था। उसका कहना था कि उसको आशंका थी कि पुलिस भूसे में असलहा नहीं खोजेगी। हालांकि पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल दिया।
पुलिस ने जो इंसास राइफल उसके घर से बरामद की है, उसे भूसे में छिपाया गया था। उसका कहना था कि उसको आशंका थी कि पुलिस भूसे में असलहा नहीं खोजेगी। हालांकि पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल दिया।