फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Dubey News: विकास के एक इशारे पर गोलियों की बौछार कर देता था अमर, मौत से पहले इंस्पेक्टर को मारी गोली

Wed, 08 Jul 2020 05:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Jul 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Amar Dubey Kanpur News: Amar Dubey the right-hand man of wanted gangster Vikas Dubey
amar dubey encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिस कर्मियों की हत्या के जिम्मेदार पांच लाख के इनामी बदमाश कुख्यात विकास दुबे के साथियों पर पुलिस कहर बनकर टूट रही है। बुधवार तड़के यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदहा में विकास के सबसे करीबी साथी अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया है। अमर दुबे विकास के एक इशारे पर गोलियों की बौछार कर देता था। अमर को पुलिस ने जहां ढेर किया वहां से एमपी बॉर्डर 70 से 75 किमी. दूर बताया जा रहा है।

 
Vikas Dubey Amar Dubey Kanpur News: Amar Dubey the right-hand man of wanted gangster Vikas Dubey
amar dubey encounter - फोटो : amar ujala
पुलिस अंदाजा लगा रही है कि अमर बॉर्डर पार कर एमपी भागना चाहता था पर इससे पहले ही उसे एनकाउंटर में मार गिराया गया। हमीरपुर एसपी श्लोक कुमार ने अमर की मौत की पुष्टि की है। अमर दुबे विकास का राइट हैंड था। विकास के एक इशारे पर वो गोलियों की बौछार कर देता था। विकास को राइफल चलाने में महारत हासिल थी। वो साए की तरह विकास दुबे के साथ रहता था।



 
Vikas Dubey Amar Dubey Kanpur News: Amar Dubey the right-hand man of wanted gangster Vikas Dubey
amar dubey encounter - फोटो : amar ujala
मूल रूप से शिवली निवासी संजीव दुबे का बेटा अमर दुबे जब से विकास के संपर्क में आया उसने गांव छोड़कर बिकरू में रहना शुरु कर दिया था। वो अक्सर विकास के साथ ही नजर आता था। गांव के लोगों की मानें तो विकास अमर पर आंख बंद करके भरोसा करता था। जिस रात बिकरू गांव में बदमाशों ने घात लगाकर पुलिस के आठ जवानों को दर्दनाक मौत दी उस घटना में अमर भी विकास के साथ शामिल था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Amar Dubey Kanpur News: Amar Dubey the right-hand man of wanted gangster Vikas Dubey
amar dubey encounter - फोटो : amar ujala
अमर की शादी 29 जून को ही पनकी निवासी एक लड़की के साथ कोरोना की वजह से साधारण ढंग से घर पर ही हुई थी। अमर की दादी का कहना है कि पोते ने मेरी बात सुनी होती तो मारा नहीं जाता। पुलिस ने विकास के गुर्गो की जो सूची जारी की थी उसमें अमर पहले नंबर पर था। पुलिस ने उसे कई बार गिरफ्तार भी किया, लेकिन विकास के रसूख के चलते वह छूट जाता था। 

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Amar Dubey Kanpur News: Amar Dubey the right-hand man of wanted gangster Vikas Dubey
amar dubey encounter - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने बताया कि रंगदारी वसूलने से लेकर शराब के ठेकों से वसूली करने का काम अमर के ही जिम्मे था। अमर के खिलाफ चौबेपुर थाने में पांच केस दर्ज हैं। कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस ने अमर के सिर पर पचास हजार का इनाम घोषित किया था। बता दें हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इंगोहटा मार्ग पर यूपी एसटीएफ ने तड़के करीब चार बजे मार अमर को ढेर किया। मुठभेड़ में  मौदहा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला घायल हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed