फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता हत्याकांड में नया खुलासा: कई महिलाओं से गंदी बातें, निखिल को लेकर विमल-एकता की तकरार; 200 पेज की चैट मिली

Wed, 30 Oct 2024 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Oct 2024 12:07 PM IST
सार

कानपुर में हुए एकता हत्याकांड में जिम ट्रेनर के तीन मोबाइलों में कई महिलाओं से आपत्तिजनक चैट मिलीं हैं। एकता और विमल की अब तक की चैट में किसी निखिल का नाम सामने आया है। पुलिस हत्याकांड के आरोपी के फोन की दो साल की चैट रिकवर करने में जुटी है। 

विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Objectionable chats with several women found in three mobile phones of gym trainer
Kanpur Ekta Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिम ट्रेनर विमल सोनी आशिक मिजाज निकला है। जिम ट्रेनर के तीन मोबाइलों में कई महिलाओं से आपत्तिजनक चैट मिलीं हैं। इसके अलावा विमल सोनी ग्रीनपार्क में जिम करने के लिए आने वाली महिलाओं से खास अंदाज में मुलाकात करता था। एक्सरसाइज के दौरान उन्हें खास तवज्जो देने के साथ ही किसी की खूबसूरती तो किसी की मेहनत की तारीफ भी करता था। इसके साथ ही कई अन्य खुलासे भी हुए हैं। एकता और विमल की अबतक की चैट में एक अन्य शख्स का नाम भी सामने आया है। अब पुलिस हत्याकांड के आरोपी विमल के फोन की दो साल की चैट रिकवर करने में जुटी है। 
Kanpur Ekta Murder Case Objectionable chats with several women found in three mobile phones of gym trainer
Kanpur Ekta Murder Case - फोटो : अमर उजाला
एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं संग आपत्तिजनक चैट
जानकारी के अनुसार, कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी रंगीन मिजाज निकला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसके पास से बरामद तीन मोबाइल फोन में एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं संग आपत्तिजनक चैट मिली हैं। यह भी पता चला है कि महिलाएं उसकी आर्थिक जरूरत भी पूरी करती थीं। एकता और विमल के बीच हुई करीब दो सौ पन्नों की चैट पुलिस को मिल चुकी हैं। इस चैट में पति राहुल के नाम के साथ ही निखिल नाम के युवक के बारे में भी दोनों के बीच बातचीत मिली है। 
 
Kanpur Ekta Murder Case Objectionable chats with several women found in three mobile phones of gym trainer
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कौन है निखिल, पुलिस के सामने सवाल
निखिल का नाम लेकर विमल और एकता के बीच कई बार बातचीत और तकरार हुई। निखिल के बारे में फिलहाल पुलिस के पास जानकारी नहीं है, न ही परिजन उसके बारे में बता सके हैं। खास बात यह है कि सभ्य समाज में अच्छी न कही जाने वाली इस बातचीत में दोनों तरफ से अपनी-अपनी बातें कही गई हैं। इसमें रिश्तों में तल्खी से लेकर दोनों के रिलेशन, परिवार, बच्चों, पति व स्वास्थ्य-फिटनेस को लेकर भी चर्चा है। पुलिस अब पिछले करीब दो साल की चैट्स को रिकवर करने के लिए व्हाट्सएप इंडिया से संपर्क कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Objectionable chats with several women found in three mobile phones of gym trainer
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
महिला पसंद का नाश्ता और खाना लातीं, विमल बनाता था प्रोटीन शेक
आरोपी विमल सोनी ग्रीनपार्क में जिम करने के लिए आने वाली महिलाओं से खास अंदाज में मिलता था। एक्सरसाइज के दौरान उन्हें खास तवज्जो देने के अलावा किसी की खूबसूरती तो किसी की मेहनत की तारीफ करता। साथ ही उन्हें फिटनेस के टिप्स देता। महिलाएं उससे सुबह बात कर उसकी पसंद का नाश्ता और खाना तक लेकर आतीं थीं। वहीं, वह भी महिलाओं के लिए खुद प्रोटीन शेक बनाकर लाता था। ये सब बातें उसकी फोन की चैट्स में मिली हैं। उसकी गैर मौजूदगी महिलाओं को अखरती थी और ज्यादातर महिलाएं उससे ही एक्सरसाइज के टिप्स लेना पसंद करती थीं। इसके बदले में महिलाएं उसकी आर्थिक मदद भी करती थीं।
विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Objectionable chats with several women found in three mobile phones of gym trainer
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
एकता के इर्दगिर्द घूमता रहता था विमल
पुलिस ने जिम के पुराने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। फुटेज में वैसे तो विमल कई महिलाओं को एक्सरसाइज के टिप्स देता दिखा, लेकिन एकता के जिम में रहने के समय वह उसके ही इर्द-गिर्द रहता था। 24 जून को भी वह एकता के साथ अन्य महिलाओं को जिम कराता रहा। उसके बाद एकता और विमल दोनों अलग-अलग रास्तों से कार तक पहुंचे थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों के रिश्तों को लेकर जिम में कानाफूसी होने लगी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed