{"_id":"6729a5f328d0fcd78b093784","slug":"kanpur-ekta-murder-case-new-twist-big-reveal-from-gym-trainer-phone-vimal-9-calls-between-4-and-6-in-morning-2024-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता हत्याकांड में नया मोड़: जिम ट्रेनर के फोन से बड़ा खुलासा... इस दबाव में थी एकता! विमल के मंसूबे थे खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता हत्याकांड में नया मोड़: जिम ट्रेनर के फोन से बड़ा खुलासा... इस दबाव में थी एकता! विमल के मंसूबे थे खतरनाक
Tue, 05 Nov 2024 12:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:45 PM IST
सार
कानपुर की एकता हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। जिम ट्रेनर विमल के मोबाइल से बड़ा खुलासा हुआ है। 24 जून को विमल के इरादे कुछ और ही थे। आइए जानते हैं मोबाइल की कॉल डिटेल में क्या खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Ekta murder case
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हुए एकता गुप्ता हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिम ट्रेनर विमल के मोबाइल की जांच में कई खुलासे हुए हैं। अब पुलिस रिमांड के लिए सीडीआर से सवाल तैयार कर रही है। जांच में सामने आया है कि जिस दिन कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या हुई, उस दिन जिम ट्रेनर विमल ने एकता को सुबह 4 से 6 बजे के बीच नौ बार फोन किया था। हालांकि एकता ने इनमें से एक भी कॉल नहीं रिसीव की, लेकिन माना जा रहा है कि इन कॉल्स के दबाव में ही वह उस दिन बच्चों और पति के मना करने बावजूद जिम चली गई थी। तड़के की गईं ये ताबड़तोड़ कॉल इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि 24 जून को विमल के इरादे कुछ और ही थे।
Kanpur Ekta murder
- फोटो : सोशल मीडिया
20 दिन से जिम नहीं जा रही थी एकता
विमल के इरादों पर संदेह इसलिए भी होता है कि एकता पिछले 20 दिन से जिम नहीं जा रही थी और इस दौरान दोनों के बीच 28 ही कॉल्स हुई थीं। ऐसे में हत्या वाले दिन सुबह दो घंटे के अंदर की गईं नौ कॉल सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि विमल के मोबाइल से यह ब्योरा जुटा लेने वाली पुलिस को उन दोनों के बीच व्हाट्सएप और फेसबुक या किसी अन्य एप के जरिये हुई चैट का पता नहीं चल सका है। इसकी वजह यह भी है कि विमल ने एकता का फोन तोड़ दिया था जबकि अपने फोन से व्हाट्सएप और फेसबुक चैट डिलीट कर थी।

kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच तनाव की वजह का पता नहीं
ऐसा न हुआ होता तो यह पता चल जाता कि एकता क्यों 20 दिन से जिम नहीं जा रही थी और उसने क्यों विमल से दूरी बना ली थी। दोनों के बीच तनाव की वजह भी तब पता चल जाती। वैसे एकता के परिजन अस्वस्थता को उसके जिम न जाने की वजह बता रहे हैं। फिलहाल एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर का कहना है कि हत्यारोपी के कस्टडी रिमांड में आने और उससे पूछताछ के बाद ही घटना की तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकेगी।

इन सवालों के लिए जाएंगे जवाब
- एकता की हत्या क्यों और कब की गई?
- एकता को कार के भीतर ग्रीनपार्क में मारा गया या बाहर?
- एकता की मौत का सही स्थान क्या है?
- एकता की हत्या क्यों और कब की गई?
- एकता को कार के भीतर ग्रीनपार्क में मारा गया या बाहर?
- एकता की मौत का सही स्थान क्या है?
विज्ञापन
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
- क्या एकता को बेहोशी की हालत में लेकर विमल घूमता रहा?
- क्या बेहोशी में ही एकता को ऑफिसर्स क्लब में दफनाया गया?
- क्या बेहोशी में ही एकता को ऑफिसर्स क्लब में दफनाया गया?