फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ekta Murder: सुबह चार से छह बजे के बीच विमल की आईं नौ मिस्ड कॉल, सबके मना करने के बावजूद जिम पहुंची थी एकता

Tue, 05 Nov 2024 04:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Nov 2024 04:41 AM IST
सार

Kanpur News: एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर का कहना है कि हत्यारोपी के कस्टडी रिमांड में आने और उससे पूछताछ के बाद ही घटना की तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकेगी।
 

विज्ञापन
Ekta Murder Case Vimal received nine missed calls between 4 and 6 in the morning, Ekta had reached the gym
ekta murder case - फोटो : amar ujala

कानपुर में एकता की हत्या के दिन जिम ट्रेनर विमल ने उसे सुबह चार से छह बजे के बीच नौ बार फोन किया था। हालांकि एकता ने इनमें से एक भी कॉल नहीं रिसीव की, लेकिन माना जा रहा है कि इन कॉल्स के दबाव में ही वह उस दिन बच्चों और पति के मना करने बावजूद जिम चली गई थी। तड़के की गईं ये ताबड़तोड़ कॉल इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि 24 जून को विमल के इरादे कुछ और ही थे।



विमल के इरादों पर संदेह इसलिए भी होता है कि एकता पिछले 20 दिन से जिम नहीं जा रही थी और इस दौरान दोनों के बीच 28 ही कॉल्स हुई थीं। ऐसे में हत्या वाले दिन सुबह दो घंटे के अंदर की गईं नौ कॉल सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि विमल के मोबाइल से यह ब्योरा जुटा लेने वाली पुलिस को उन दोनों के बीच व्हाट्सएप और फेसबुक या किसी अन्य एप के जरिये हुई चैट का पता नहीं चल सका है।

Ekta Murder Case Vimal received nine missed calls between 4 and 6 in the morning, Ekta had reached the gym
Kanpur Ekta Murder Case - फोटो : अमर उजाला

इसकी वजह यह भी है कि विमल ने एकता का फोन तोड़ दिया था जबकि अपने फोन से व्हाट्सएप और फेसबुक चैट डिलीट कर थी। ऐसा न हुआ होता तो यह पता चल जाता कि एकता क्यों 20 दिन से जिम नहीं जा रही थी और उसने क्यों विमल से दूरी बना ली थी। दोनों के बीच तनाव की वजह भी तब पता चल जाती। वैसे एकता के परिजन अस्वस्थता को उसके जिम न जाने की वजह बता रहे हैं।

Ekta Murder Case Vimal received nine missed calls between 4 and 6 in the morning, Ekta had reached the gym
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

आज कस्टडी रिमांड में मिल सकता है जिम ट्रेनर
एकता गुप्ता की हत्या करने के आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी उर्फ विमल कुमार की कस्टडी रिमांड पर मंगलवार को फैसला होगा। पुलिस सूत्रों अनुसार पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए कई सवाल भी तैयार किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कस्टडी रिमांड के दौरान एकता के परिजनों से उसका सामना कराया जा सकता है, ताकि वे लोग भी संतुष्ट हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Murder Case Vimal received nine missed calls between 4 and 6 in the morning, Ekta had reached the gym
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल फोन, मौत का स्थान समेत कई सवाल पूछेगी पुलिस
वहीं, उसके मददगारों, उसके शहर भर में कार लेकर दौड़ाने का कारण भी जानने की कोशिश की जाएगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि विवेचक ने हत्यारोपी की सात दिन की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। इस अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई के बाद फैसला आएगा।

विज्ञापन
Ekta Murder Case Vimal received nine missed calls between 4 and 6 in the morning, Ekta had reached the gym
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

इन सवालों के लिए जाएंगे जवाब

  • एकता की हत्या क्यों और कब की गई?
  • एकता को कार के भीतर ग्रीनपार्क में मारा गया या बाहर?
  • एकता की मौत का सही स्थान क्या है?
  • क्या एकता को बेहोशी की हालत में लेकर विमल घूमता रहा?
  • क्या बेहोशी में ही एकता को ऑफिसर्स क्लब में दफनाया गया?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed