फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता हत्याकांड: कत्ल से पहले विमल ने बदला था नाम, हत्या से DM कंपाउंड में शव गाड़ने तक, 45 मिनट में हुआ ये सब

Mon, 28 Oct 2024 01:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Oct 2024 01:45 PM IST
सार

कानपुर के शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या के मामले में आरोपी जिम ट्रेनर ने कई खुलासे किए हैं। आरोपी को हत्या करने और शव को डीएम कंपाउंड में गाड़ने तक मात्र 45 मिनट का समय लगा। आइए जानते हैं इस बीच आरोपी कहां-कहां गया?

विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case New Revelation Businessman Wife Killer Narrated Full Story News in Hindi
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी के एकता से प्रेम संबंध थे। विमल की शादी तय हो गई थी और एकता नहीं चाहती थी कि वह शादी करे। इसीलिए विमल ने एकता की हत्या कर दी।


पुलिस का दावा है कि विमल ने एकता की हत्या की और 45 मिनट के अंदर ही उसके शव को गाड़ दिया। 24 जून को ग्रीनपार्क स्थित जिम से निकलने के बाद कार में उसका एकता से इसी बात को लेकर विवाद हुआ। 

कार में ही उसने एकता के गले में घूंसा मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दुपट्टे, रस्सी से गला कसकर मार दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए वह कार से गंगा बैराज व विठूर तक गया, लेकिन कहीं मौका न मिलने पर सिविल लाइंस स्थित डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब में उसने शव को दफना दिया।
Kanpur Ekta Murder Case New Revelation Businessman Wife Killer Narrated Full Story News in Hindi
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या करने से शव दफनाने तक में लगा 45 मिनट का ही समय
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड की कड़ियां जोड़ी। जांच में एक फुटेज में एकता 24 जून की सुबह 7 बजे जिम से बाहर जाते दिख रही है। दूसरे फुटेज में 7:28 बजे विमल कार लेकर ग्रीनपार्क के गेट नं 2 से बाहर निकलते दिखा। अलग-अलग फुटेज में कार शहर के कई हिस्सों में जाती दिखी। इसके बाद 8:35 बजे ऑफिसर्स क्लब से विमल की कार बाहर आते दिखी। एडिशनल सीपी के अनुसार, जांच में पता चला है कि हत्त्या करने से लेकर शव को दफनाने में विमल को 45 मिनट का ही समय लगा।
Kanpur Ekta Murder Case New Revelation Businessman Wife Killer Narrated Full Story News in Hindi
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
न शादी के लिए तैयार थी, न दूसरे के साथ देखना चाहती थी
विमल ने बताया, हत्या से चार माह पहले दोनों का अफेयर शुरू हुआ। एकता न तो उससे शादी करना चाहती थी और न ही उसे किसी और के साथ देखना चाहती थी। वह कहती थी कि जैसा चल रहा है वैसा चलने दो। जिम में जब वह किसी अन्य महिला को ट्रेनिंग देता तो वह लड़ने लगती थी। कुछ समय पहले ही उसकी शादी तय हुई और रोका भी हो गया। एकता उस पर शादी तोड़ने का दवाव बना रही थी। रोज-रोज के झगड़े से मुक्ति पाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case New Revelation Businessman Wife Killer Narrated Full Story News in Hindi
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत जिम में बुलाया 
विमल के मुताबिक, एकता 20 दिन से जिम नहीं आ रही थी। साजिश के तहत उसने एकता को जिम आने के लिए मनाया। 24 जून की सुबह वह जिम पहुंची। जिम से निकलने के बाद कार में ही हत्या कर दी।

एकता हत्याकांड की विवेचना जल्द पूरी कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। - हरीश चंदर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case New Revelation Businessman Wife Killer Narrated Full Story News in Hindi
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
पहले से बुक करा रखा था बस का टिकट
एकता की हत्या की साजिश विमल ने पहले ही रच ली थी। यही वजह है कि उसने वारदात के बाद शहर छोड़ने का फैसला लिया था। इसके लिए उसने फजलगंज स्थित एक ट्रैवर्ल्स के यहां से राजस्थान का टिकट भी बुक करा रखा था। वह फजलगंज गया, लेकिन उस बस में नहीं बैठा और न ही फजलगंज की किसी बस पर ही चढ़ा। पुलिस ने उसका फोटो लेकर यात्रियों को दिखाया और पूछताछ की थी लेकिन कुछ पता नहीं लगा। विमल से पूछताछ में सामने आया कि वह फजलगंज गया और वहां से बस से आगरा निकल गया था। हत्या के बाद एकता का जिम का बैग भी रावतपुर के पास फेंक दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed