कानपुर के किदवईनगर के ब्लॉक के दोहरे हत्याकांड के बाद सोमवार को अपार्टमेंट के सामने स्थित बच्चियों के स्कूल की छुट्टी के समय एक मार्मिक दृश्य सामने आया। शनिवार तक रिद्धि-सिद्धि के साथ स्कूल में पढ़ने वाली नन्हीं सहेलियां सोमवार को उनके फ्लैट के बाहर मायूस खड़ी नजर आईं। पूछने पर बोलीं, हम रिद्धि-सिद्धि के संग पढ़ते हैं। उनके चेहरों पर उदासी के साथ अनगिनत सवाल थे।
रिद्धि-सिद्धि के बारे में पूछने पर एक बच्ची ने धीमे स्वर में कहा... मम्मा कह रही हैं वो मर गईं। उनके पापा ने ही मार डाला। यह सुनकर आसपास खड़े लोग भी भावुक हो उठे।
2 of 11
रोती-बिलखती बच्चियों की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ पढ़ने वाली बच्चियों ने बताया कि अंकल तो बहुत अच्छे थे। दोनों को लेने स्कूल भी आते थे, फिर क्यों मार दिया? इस पर वहां खड़ी महिलाओं ने उनको बहलाते हुए कहा अंकल अच्छे नहीं थे, बहुत गंदे थे। तभी तो पुलिस पकड़ कर ले गई।
3 of 11
जानकारी देते बच्चियों की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई अभिभावक ऐसे भी थे जो बच्चियों से या हत्यारोपी शशिरंजन से तो परिचित नहीं थे लेकिन स्कूल और अपार्टमेंट के नाम से घटना के बारे में जानते थे। वह भी एक-दूसरे से इस दोहरे हत्याकांड के बारे में चर्चा करते नजर आए।
4 of 11
आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग नशे और घरेलू कलह व दांपत्य जीवन की क्लेश का बच्चों पर पड़ रहे असर से भी चिंतित नजर आए। अभिभावकों की तरह ही मासूम बच्चों के बीच घटना की चर्चा थी, लेकिन पिता ने अपनी ही बेटियों को क्यों मार दिया यह वजह किसी की समझ नहीं आ रही थी।
5 of 11
रिद्धी और सिद्धी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम सहेलियों की आंखों में तैरते सवाल और घर के बाहर पसरी खामोशी इस बात का एहसास करा रही थी कि इस घटना ने सिर्फ एक परिवार ही नहीं, बल्कि बच्चों की दुनिया को भी गहरे तक झकझोर दिया है।