फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर डबल मर्डर: 'कामिनी कहती थी...तुम दूसरा ठिकाना तलाश लो, हम अब उसके साथ रहेंगे'; कातिल ने बताई पूरी कहानी

Mon, 02 Dec 2024 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Dec 2024 10:20 AM IST
सार

कानपुर के चकेरी में घर के अंदर डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। एक शख्स ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस दौरान बचाने आई सास की भी उसने हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Kanpur Double Murder Kamini says you should find another place We stay with him killer told whole story
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर की फ्रेंड्स कालोनी में पत्नी और सास की हत्या करने के बाद पकड़े गए जोसेफ के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। उसने बताया कि जब भी उसने दिल्ली वाले युवक से बातचीत बंद करने के लिए कहा, तो कामिनी कहती कि तुम दूसरा ठिकाना तलाश करो, हम तो उसी के साथ रहेंगे। आगे बताया कि ऐसा नहीं था कि कामिनी की मां को उसकी हरकतों का पता नहीं था। कामिनी की मां भी उसी का ही पक्ष लेती थी और कामिनी के साथ मिलकर उसे बेइज्जत करती थी। 
Kanpur Double Murder Kamini says you should find another place We stay with him killer told whole story
इसी घर में हुआ डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
यह वजह थी कि जब पत्नी कामिनी की हत्या करते समय वह बीच में आई तो वो सारी बातें याद आ गईं और उसी खुन्नस में उसकी भी हत्या कर दी। बता दें, सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। आरोपी जोसेफ रेस्टोरेंट में इवेंट के साथ घर पर मग, टी शर्ट आदि पर प्रिंटिंग का काम करता था। जबकि सास पुष्पा कुछ दिन पहले ही लखनऊ निवासी बड़ी बेटी के घर से यहां आई थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पति पत्नी में अक्सर विवाद सुनने को मिलता था। लेकिन इतनी बड़ी वारदात का अनुमान नहीं था।

 
Kanpur Double Murder Kamini says you should find another place We stay with him killer told whole story
हत्या करने के बाद बैठा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि कामिनी और दिल्ली वाले युवक के बीच प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। दो साल पहले कामिनी की फेसबुक के माध्यम से दिल्ली निवासी युवक से दोस्ती हुई। दोनों आए दिन फोन पर लंबी बात करते थे। धीरे-धीरे दोनों में करीबी बढ़ गई। बीते अक्तूबर माह में कामिनी कई दिन तक घर से गायब रही और जब लौटी तो उसके सवाल करने पर बदसलूकी करने लगी। इसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। कई बार दोनों का विवाद थाने तक भी पहुंचा, लेकिन समझौता हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Double Murder Kamini says you should find another place We stay with him killer told whole story
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ई-रिक्शा चालक ने पड़ोसी को बताया, फिर बुलाई पुलिस 
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने से पहले हत्यारोपी जोसेफ ने पड़ोसी ई-रिक्शा चालक को स्टेशन जाने के लिए बुलाया। उससे बोला कि थोड़ी देर रुको, अभी सामान लेकर आ रहा हूं। हालांकि वह काफी देर तक बाहर नहीं आया बल्कि अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी। इस पर उसने पड़ोसी संजीव गुप्ता को बताया। इसके बाद संजीव ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
Kanpur Double Murder Kamini says you should find another place We stay with him killer told whole story
इसी घर में हुआ डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पत्नी और सास की हत्या
कानपुर के चकेरी में घर के अंदर डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। एक शख्स ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस दौरान बचाने आई सास की भी उसने हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेट का लॉक तोड़कर भीतर पहुंची और हत्यारोपी को दबोच लिया। कानपुर के चकेरी की फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार रात एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। बचाने आई सास पर भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। गेट का लॉक तोड़कर पुलिस घर में दाखिल हुई तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। मौके पर पकड़े गए आरोपी ने पत्नी के किसी और से अवैध संबंध की बात कबूली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed