फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kannauj Accident: 'पापा...पापा... एक बार उठ जाओ हम आ गए', राकेश के बच्चों का करुण क्रंदन सुन द्रवित हुए लोग

Thu, 28 Nov 2024 02:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Nov 2024 02:17 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तड़के चालक को झपकी आने पर तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर ट्रक से टकरा गई हादसे में पांच की मौत हो गई, जबकि एक डॉक्टर गंभीर घायल है, उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Kannauj Road Accident on Lucknow-Agra Expressway Papa please get up once we are here
Kannauj Road Accident - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के जूनियर स्टोर ऑफीसर राकेश कुमार की हादसे में मौत की सूचना पर पहुंचे बच्चों का करुण क्रंदन सुनकर लोग भी द्रवित हुए बिना नहीं रह सके।


पापा... पापा... उठ जाओ एक बार, हम आ गए... कहकर बच्चे बिलख रहे थे। बच्चों को देख वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। जनपद बिजनौर कोतवाली देहात गांव जीवनपुर निवासी राकेश कुमार सैफई मेडिकल कॉलेज में जूनियर स्टोर ऑफीसर के पद पर तैनात थे। 
 
Kannauj Road Accident on Lucknow-Agra Expressway Papa please get up once we are here
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में उनकी मौत की सूचना पर पत्नी और चार वर्ष की बेटी अर्निका, आठ वर्ष का पुत्र समृद्ध मौके पर पहुंचे। पिता को देखकर दोनों बच्चे रोने लगे। बच्चे पिता से कह रहे थे पापा एक बार उठ जाओ। बच्चों को रोता हुआ देखकर आस पास खड़े लोग भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। साथ आए अन्य परिजन व रिश्तेदार भी बच्चों को चुप करा रहे थे।
Kannauj Road Accident on Lucknow-Agra Expressway Papa please get up once we are here
एक्सप्रेसवे पर दोस्त करता रहा इंतजार, मिली मौत की खबर
उधर, एक घंटे तक डॉ. अरुण कुमार का दोस्त सलिल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इंतजार करता रहा। रात में 2.45 बजे अरुण ने फोन करके सलिल को फगुहा कट पर लेने के लिए बुलाया था, लेकिन मोबाइल बंद बताने की वजह से बात नहीं हो सकी थी। लखनऊ से विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे डॉ. अरुण ने रात को 2.45 बजे नर्सिग होम के पार्टनर सलिल को फोन करके फगुहा कट पर बुलाया था। सलिल फगुहा कट पर पहुंच गया और दोस्त का एक घंटे तक वहां इंतजार करता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj Road Accident on Lucknow-Agra Expressway Papa please get up once we are here
इसके बाद अरुण का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया था। सलिल ने सोचा मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई है। इस कारण दोस्त का मोबाइल बंद हो गया है। इसके बाद भी अरुण नहीं आया तब सलिल टोल प्लाजा पर पहुंचा। वहां कर्मचारियों ने बताया कि एक स्कार्पियो हादसे का शिकार हो गई है। घायलों को पुलिस तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर गई है। कुछ देर में स्कार्पियों को क्रेन टोल के पास लाती हुई सलिल को दिखाई दी। 

सलिल के होश उड़ गए। वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा वहां दोस्त अरुण और चार अन्य के शव देखकर दंग रह गया। सलिल की आंखों से आंसू बहने लगे और वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। दोस्त अरुण का वह एक घंटे से एक्सप्रेसवे पर इंतजार कर रहा था। काल ने उसको अपने पास बुला लिया। शायद मोबाइल स्वीच ऑफ नहीं होता तो सलिल दोस्त को कॉल करके रोक लेता।
 
विज्ञापन
Kannauj Road Accident on Lucknow-Agra Expressway Papa please get up once we are here
एक्सप्रेसवे पर 19 हादसों में हो चुकी 20 मौतें
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जनवरी से अब तक 19 हादसों में 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 98 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। कई लोगों ने दुर्घटना में अपने अंग भी गंवा दिए हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड को रोकने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। तय समय से पहले पहुंचने पर वाहनों के चालान कर दिए जाते हैं। कैमरे दिखाई देने पर स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से नीचे कर लेते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed