फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Dhanteras 2025: शिखर पर सराफा...खनकेगा बाजार, सिक्कों-गहनों की जबरदस्त मांग, व्यापारियों को ये उम्मीद

Sat, 18 Oct 2025 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:39 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के बाजार धनतेरस के लिए सजकर तैयार हैं। रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद 265 करोड़ के सराफा कारोबार का अनुमान है। ऑटोमोबाइल में जीएसटी छूट के कारण पांच हजार से ज्यादा कारों और इलेक्ट्रॉनिक्स में 43 इंच की टीवी तथा कॉम्बो पैकों की जमकर मांग है।

विज्ञापन
Kanpur Dhanteras 2025 Bullion prices at their peak traders hopeful of strong demand for coins and jewellery
बिरहाना रोड स्थित केज ज्वैलर्स में खरीदारी करते लोग - फोटो : amar ujala

कानपुर में पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत शनिवार को धनतेरस से हो जाएगी। पर्व के लिए अलग-अलग बाजारों के शोरूमों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सराफा, ऑटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स, मेवा, फर्नीचर, कपड़ा के अलावा झालरों के बाजारों में जमकर कारोबार का अनुमान है। सोने-चांदी के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर होने के बाद भी सराफा में 265 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया गया है। ठोस सोना-चांदी के अलावा सिक्कों की बहुत अच्छी मांग है।


पांच हजार किलो चांदी और 125 किलो सोना बिकने का अनुमान लगाया गया। चांदी का भाव शुक्रवार को प्रति किलो 1,77,000 रहा। सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,33,900 रुपये हो गया। इसके बावजूद धनतेरस पर 169 करोड़ का सोना और 87 करोड़ की चांदी बिकने का अनुमान जताया गया है। सराफा बाजार में सोने के एक ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्कों की मांग है। गणेश-लक्ष्मी, गजराज, लड्डूगोपाल, दीपक, स्वास्तिक, कलश के अलावा फैंसी पायल, सिंहासन, ज्वैलरी बॉक्स, अखंड ज्योति, ड्राई फ्रूट बाउल चांदी में आए हैं।

Kanpur Dhanteras 2025 Bullion prices at their peak traders hopeful of strong demand for coins and jewellery
ज्वेलरी शाॅप में खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी की 10 प्रतिशत छूट का जबरदस्त असर
चांदी के नोट भी मांग में हैं। अलग-अलग भार वाले सोने-चांदी के गणेश लक्ष्मी, राधाकृष्ण, दुर्गा, हनुमान, राम दरबार के साथ ही बर्तनों की भी मांग है। नवरात्र में शहर में 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार ऑटोमोबाइल उद्योग को मिला था। इस क्षेत्र में भी जीएसटी की 10 प्रतिशत छूट का जबरदस्त असर है। धनतेरस पर 100 से ज्यादा कार-बाइक के शोरूमों में 10 हजार बाइक-स्कूटी के साथ ही पांच हजार से ज्यादा कारों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है। 50-70 लाख की रेंज वाली बीएमडब्ल्यू कार के अलावा 20-25 लाख की रेंज वाली एसयूवी की मांग है। शहर में मर्सिडीज कार का भी शोरूम खुल गया है। शहर में पूर्व में सबसे ज्यादा 1.25 करोड़ की रेंज वाली कारों की बिक्री होती रही है।

Kanpur Dhanteras 2025 Bullion prices at their peak traders hopeful of strong demand for coins and jewellery
इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर टीवी, फ्रिज व अन्य सामान को पसंद करते ग्राहक - फोटो : amar ujala

43 इंच वाली टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन की सबसे ज्यादा मांग
धनतेरस पर इलेक्ट्राक्निस आइटमों की जमकर बिक्री होती है। जीएसटी में राहत से ग्राहकों में उत्साह भी है। स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोओवन, मिक्सी, ग्राइंडर, कॉफी मेकर की बहुत अच्छी मांग है। टीवी, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन के काॅम्बो पैक आए हैं। इसमें एक लाख 11 हजार, एक लाख 51 हजार में सारे उत्पाद बेचे जा रहे हैं। जिन घरों में शादियां हैं, उन लोगों ने इसकी बुकिंग कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Dhanteras 2025 Bullion prices at their peak traders hopeful of strong demand for coins and jewellery
बर्तन मार्केट - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी कम होने से जमकर हो सकती बर्तनों की बिक्री
बर्तनों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। ऐसे में सात प्रतिशत की राहत का बाजार पर खासा असर भी है। धनतेरस पर अलग-अलग प्रकार के बर्तनों की भी जमकर बिक्री होती है। लेजर प्रिंटिंग वाले गिलास, प्लेट, कटोरी, चम्मच आदि की मांग है।

विज्ञापन
Kanpur Dhanteras 2025 Bullion prices at their peak traders hopeful of strong demand for coins and jewellery
शोरूम में रखा फर्नीचर - फोटो : अमर उजाला

महाराजा, एल शेप सोफा की मांग
धनतेरस पर फर्नीचर उत्पादों की बहुत अच्छी मांग है। महाराजा और एल शेप साेफा के अलावा मंदिर, डायनिंग टेबल, डबल बेड, झूला की बहुत अच्छी मांग है। लकड़ी के फर्नीचर, गद्दों, तकियों और रजाई की भी बहुत अच्छी मांग है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed