फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये दिवाली गंदगी वाली: घरों में सफाई…गांवों और गलियों में कूड़े के ढेर, डीपीआरओ बोले- विशेष अभियान चलाया जाएगा

Fri, 17 Oct 2025 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Oct 2025 02:00 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के गांवों में दिवाली से पहले गंदगी और कीचड़ का अंबार लगा है, जबकि स्वच्छता पखवाड़ा समाप्त हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों ने कागजों में सफाई दिखाकर लाखों रुपये खर्च कर दिए, जबकि हकीकत में नालियां चोक हैं और सफाई व्यवस्था ठप है।

विज्ञापन
Kanpur Cleanliness in homes piles of garbage in villages and streets DPRO said special campaign will launched
सचेंडी के भांति प्रतापपुर गांव में मकान के आगे नाली का भर पानी के कारण बना तालाब - फोटो : amar ujala

कानपुर में दिवाली को लेकर घरों में सजावट, रोशनी और साफ-सफाई चल रही है पर गांवों में गंदगी पसरी है। ऐसे में वहां लोग मुख्य सड़क पर कीचड़ और कूड़े के ढेरों के बीच त्योहार मनाने पर मजबूर होंगे। ये हालत तब है जब स्वच्छता पखवाड़ा बीत गया है और संचारी रोग अभियान पांच अक्तूबर से जारी है। गांवों में नालियां पूरी तरह से चोक पड़ी हैं। जिम्मेदारों ने कागजों में गांवों को साफ दिखाकर लाखों रुपये का खर्च बताकर वाहवाही लूट ली लेकिन हकीकत में सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। अमर उजाला की टीम ने कई ब्लाॅकों के गांवों में सफाई की पड़ताल की, तो हकीकत सामने आ गई।

Kanpur Cleanliness in homes piles of garbage in villages and streets DPRO said special campaign will launched
कल्यानपुर ब्लॉक का चकरतपुर गांव यहां भी नालियों में सिल्ट भरी पड़ी है - फोटो : amar ujala

भौंती प्रतापपुर की गलियों में नाली का पानी, एक साल से नहीं हुई सफाई
कल्याणपुर ब्लाॅक के भौंती प्रतापपुर गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त मिली। गांव की तीन गलियों में बजबजाती नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता मिला। गांव के सतीश ने बताया कि एक साल नालियों की सफाई करने कोई नहीं आया। गांव में हर तीसरे घर में कोई न कोई बीमार है। फाॅगिंग न होने से मच्छरों का आतंक है।

Kanpur Cleanliness in homes piles of garbage in villages and streets DPRO said special campaign will launched
सरसौल ब्लॉक के बड़ागांव में गंदगी से पटी नाली व सड़क - फोटो : amar ujala

छह माह से नहीं आ रहा सफाईकर्मी, नालियां चोक
सरसौल ब्लॉक के सिखटिया गांव में पिछले छह माह से सफाई कर्मी नहीं है। शिवमंदिर वाली गली में पानी भरा मिला। नाली पूरी तरह से चोक हैं। ग्राम प्रधान आकाश ने बताया कि कई बार अधिकारियों को बताया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नौगवां गौतम गांव में गलियां गंदगी से पटी मिलीं। आठ माह से गांव में सफाई नहीं हुई। यही हाल बड़ागांव में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Cleanliness in homes piles of garbage in villages and streets DPRO said special campaign will launched
जीटी रोड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने सड़क की पट्टी पर पडा कूडे का ढेर - फोटो : amar ujala

जब फैली बीमारी, तब याद आई सफाई
भीतरगांव ब्लाॅक में गंदगी के कारण बरुई-अकबरपुर, कीसाखेड़ा, गोपालपुर, मिलकिनपुर सहित कई गांवों में वायरल संक्रमण एक माह से फैला है। बीमारी फैलने के बाद नाममात्र की साफ-सफाई करा दी गई। तिवारीपुर गांव में अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में सफाई कर्मियों ने नाली की सिल्ट को सड़क में फेंक दिया।

विज्ञापन
Kanpur Cleanliness in homes piles of garbage in villages and streets DPRO said special campaign will launched
कल्याणपुर बेरी बिठूर रोड सड़क के पास लगा कूड़े का ढेर - फोटो : amar ujala

बगदौधी बांगर, लोधर गांव में गलियां पूरी तरह चोक
कल्याणपुर ब्लाॅक के बगदौधी बांगर मंधना की एक गली कूड़े से पटी है। गांव में नाली सफाई तो दूर महीनों से झाड़ू लगाने कोई नहीं आया। लोधर गांव में नालियां बजबजाती मिलीं। बड़ी-बड़ी घास खड़ी है। चकरतपुर गांव में दो महीने से सफाई नहीं हुई। दो साल में एक बार भी फॉगिंग नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed