फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: सेंट्रल पर होली मनाकर लौटने वालों की उमड़ी भीड़, लंबे रूट की ट्रेनें रहीं फुल, तस्वीरें

Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर होली मनाकर लौटने वालों की भीड़ दिखाई दी। श्रमशक्ति में पैर रखने तक की जगह नहीं रही।

विज्ञापन
Kanpur: Crowd of people returning after celebrating Holi at Central, long route trains were full
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
होली का त्योहार मनाने के बाद रविवार को वापसी करने वालों का दौर शुरू हुआ। इससे सेंट्रल स्टेशन व गोविंदपुरी पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली-हावड़ा, मुंबई, फर्रुखाबाद, बांदा व झांसी रूट के यात्री सर्वाधिक रहे। श्रमशक्ति एक्सप्रेस में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। लोगों ने गलियारे, बाथरूम व दरवाजों के पास खड़े होकर सफर किया।


इस बार होलिका दहन गुरुवार को और होली का त्योहार शुक्रवार को था। इस वजह से चार दिन की छुट्टी रही। बाहर रहकर नौकरी करने वालों के लिए एक अच्छा मौका था। त्योहार समाप्त होने के बाद सोमवार से निजी व सरकारी कार्यालय खुलने हैं। इस वजह से रविवार को लौटने वालों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, मुंबई जाने वालों और बिहार, झारखंड से आने वालों की रही। इस कारण लंबी दूरी की ट्रेनें फुल रही। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 से लेकर छह तक पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग देख गए। टिकट व पूछताछ काउंटरों पर भी लोगों की भीड़ रही। यहीं हाल गोविंदपुरी स्टेशन पर भी रहा।
Kanpur: Crowd of people returning after celebrating Holi at Central, long route trains were full
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल ट्रेनें गई खाली
यात्रियों की भीड़ का अंदाजा लगाकर रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें भी चलाई थी लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकतर खाली ही गई। अचानक अलाउंसमेंट होने से लोग समझ नहीं सके और नियमित ट्रेनों के लिए इंतजार करते रहे। जगह न होने पर भी लोगों ने नियमित ट्रेनों की ओर ही रुख किया।

जीआरपी, आरपीएफ रही चौकन्ना
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेंट्रल स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे अधिकारी तैनात रहे। साथ ही कंट्रोल रूम से भी नजर रखी। स्टेशन परिसर के आसपास भी पुलिस सतर्क रही और संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पूछताछ कर हटाती रही।
 
Kanpur: Crowd of people returning after celebrating Holi at Central, long route trains were full
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लंबी दूरी की ट्रेनें फुल
लंबे रूट की अधिकर ट्रेनों में आरक्षण पहले से ही फुल था। जिन लोगों ने होली के बहुत पहले ही आरक्षण करा लिया था, उन्हें ही कंफर्म सीट मिली। श्रम शक्ति से दिल्ली वापसी करने वाले कई लोगों को तो सीट ही नहीं मिली। खड़े होकर उन्हें सफर करना पड़ा।

टिकटे चेकिंग, जीआरपी व आरपीएफ की एक संयुक्त टीम बनाई गई जो यात्रियों को गाइड करती रही। साथ ही उन्हें ट्रेन से उतरने-चढ़ने में भी मदद की। रात में दिल्ली जाने वाली श्रम शक्ति में जरूर भीड़ रही लेकिन यात्रियों को आराम से ट्रेन में चढ़ाकर रवाना किया गया। - संतोष त्रिपाठी, एसीएम, सेंट्रल

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur: Crowd of people returning after celebrating Holi at Central, long route trains were full
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भीड़ बढ़ी तो चलाई गई स्पेशल ट्रेन
कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस की भीड़ को देखते हुए रविवार रात एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली के लिए चलाई गई। सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने बताया कि वाणिज्य, आरपीएफ, जीआरपी व परिचालन विभाग की टीम वापसी करने वाले यात्रियों को देखते हुए लगाई गईं थी। इस टीम ने दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने की मांग की। इस पर श्रम शक्ति एक्सप्रेस से पहले प्लेटफार्म नंबर एक से 11:00 बजे एक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई।

 
विज्ञापन
Kanpur: Crowd of people returning after celebrating Holi at Central, long route trains were full
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बसों में नहीं दिखी भीड़
होली का त्योहार मनाकर लौट रहे लोगों ने रोडवेज बसों में कम रुचि दिखाई। झकरकटी पर पहले से ही रिजर्व में रखी गई बसें रवाना ही नहीं हो सकी। हालांकि, रावतपुर बस अड्ढे पर यात्रियों की भीड़ दिखी। वापसी करने वालों ने रोडवेज बसों की अपेक्षा ट्रेनों में दिलचस्पी दिखाई। सिर्फ लखनऊ, इटावा, रूरा जैसे छोटे रूट की बसों में ही यात्रियों की भीड़ देखी गई। झकरकटी बस अड्डे के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज पंकज तिवारी ने बताया कि होली पर यात्रियों की अधिक भीड़ नहीं रही। रिजर्व में खड़ी बसों का संचालन ही नहीं किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed