फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर हादसा: रंग छुड़ाने गए थे चारों…रील बनाना पड़ा भारी, बकरी चरा रही महिला ने बचाने के लिए फेंकी थी साड़ी

Sun, 16 Mar 2025 07:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Mar 2025 07:11 AM IST
सार

Kanpur News: राजकुमार और शिवम के मुताबिक, काफी देर तक वहां पार्टी करने के बाद नीरज गहरे पानी में मोबाइल से रील बनाने लगा। इससे डूबने लगा तो जोर से शोर मचाया। उसे बचाने के लिए पहले सुमित, फिर राहुल और प्रियांशु भी गंगा में कूद गए। सुनसान जगह होने पर किसी की कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Kanpur accident All four had gone to remove colour making reel prove costly woman thrown her sari to save them
गंगा नहाने में चार दोस्त डूबे - फोटो : amar ujala

कानपुर के महाराजपुर सिलवासा घाट में होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने गए चार दोस्त डूब गए। वहीं, तैरना न जानने के कारण दो दोस्त बच गए। डूबे चार लोगों में से तीन के शव एसडीआरएफ ने शनिवार को निकाल लिए। चौथे की तलाश जारी है।

दोस्त राजकुमार यादव ने बताया कि चारों युवकों को डूबता देख पास में बकरी चरा रही एक महिला कैलाशा देवी ने पहले डंडा बढ़ाकर खींचने की कोशिश की, फिर अपनी साड़ी फेंक कर उनको बचाने की कोशिश की। हालांकि सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी।

Kanpur accident All four had gone to remove colour making reel prove costly woman thrown her sari to save them
गंगा नहाने में चार दोस्त डूबे - फोटो : amar ujala

घटनास्थल से दूर मिले दो शव
पुलिस और एसडीआरएफ को सबसे पहले शनिवार दोपहर करीब 12 बजे महेंद्र का शव घटना स्थल से डेढ़ किलोमीटर आगे जमदा गांव के पास मिला। करीब एक बजे राहुल का शव जमदा गांव से करीब एक किलोमीटर आगे मिल गया। शाम चार बजे प्रियांशु का शव करीब दो किलोमीटर दूर गंगा की गहराई में मिला।

Kanpur accident All four had gone to remove colour making reel prove costly woman thrown her sari to save them
गंगा नहाने में चार दोस्त डूबे - फोटो : amar ujala

अंधेरा होने के चलते रोक दिया गया सर्च अभियान
टीम ने उन्नाव और फतेहपुर के बार्डर तक तलाश में जुटी है। शनिवार शाम को अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान रोक दिया गया है। रविवार सुबह एक बार फिर सुमित की तलाश की जाएगी। डूबने वालों में प्रियांशु अग्रवाल बीबीए फाइनल ईयर का छात्र था। उसके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur accident All four had gone to remove colour making reel prove costly woman thrown her sari to save them
गंगा नहाने में चार दोस्त डूबे - फोटो : amar ujala

पिछले सप्ताह ही मोहल्ले में खोला था रेस्टोरेंट
वहीं, महेंद्र कुशवाहा दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वह पेटीएम में नौकरी करता था। इधर, राहुल सिंह के बड़े भाई सोनू ने बताया कि वह पहले पेटीएम में नौकरी करता था। अब उसने नौकरी छोड़ दी थी। घर में ही रहता था। उधर, सुमित सिंह के बड़े भाई दीपक सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह ही सुमित ने मोहल्ले में रेस्टोरेंट खोला था।

विज्ञापन
Kanpur accident All four had gone to remove colour making reel prove costly woman thrown her sari to save them
गंगा नहाने में चार दोस्त डूबे - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
महाराजपुर के सिलवासा घाट पर होली खेलने के बाद शुक्रवार को चार दोस्त गंगा नहाने पहुंचे। यहां एक युवक मोबाइल पर रील बनाते समय डूबने लगा। उसे बचाने में तीन अन्य दोस्त भी डूब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को तीन के शव ढूंढ निकाले। चौथे दोस्त की पुलिस तलाश में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed