फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: साइकिल से बैंक लूटने आया था BSc छात्र, वीडियो में कैद हुई पूरी घटना; आरोपी ने खुद बताया किसलिए करनी थी लूट

Sun, 19 Jan 2025 01:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Jan 2025 01:55 PM IST
सार

कानपुर में मैनेजर, कैशियर, गार्ड ने मिलकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लुटने से बचा लिया। हथियारबंद लुटेरा लूट के इरादे से घुसा था। बैंक के कर्मचारी और मैनेजर लुटेरे से भिड़ गए। हमले में घायल होने पर भी हमलावर को दबोच लिया।

विज्ञापन
Kanpur Crime News: BSC Student Came to Rob a Bank on bicycle
कानपुर में बैंक लूटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की घाटमपुर कस्बा शाखा के मैनेजर, कैशियर और गार्ड ने मिलकर बैंक लूटने आए नकाबपोश को पकड़ लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए साइकिल से पहुंचे नकाबपोश ने तीनों पर धारदार हथियारों से वार कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि जख्मी होने के बाद भी तीनों ने लुटेरे को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी पतारा के संचितपुर गांव का रहने वाला है और बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
Kanpur Crime News: BSC Student Came to Rob a Bank on bicycle
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
बैंक की कस्बा शाखा के प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रोज की तरह शनिवार सुबह बैंक खुली और वह कैशियर प्राणनाथ शुक्ला, हनुमंत विहार के गल्लामंडी निवासी सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार व महिला कर्मचारी सपना कुमारी के साथ रोजाना के कामकाज में लग गए। करीब 10:45 बजे चेहरे पर मास्क लगाकर एक बैंक में दाखिल हुआ और चाकू से गार्ड के चेहरे और गर्दन पर वार कर दिया। गार्ड से युवक को भिड़ता देख शाखा प्रबंधक वीरेंद्र और कैशियर प्राणनाथ शुक्ला ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। 
Kanpur Crime News: BSC Student Came to Rob a Bank on bicycle
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
इस दौरान उनपर भी हमलावर ने हमला कर जख्मी कर दिया। हालांकि घायल होने के बाद भी तीनों ने हिम्मत नहीं हारी। करीब आधे घंटे तक चली भिड़ंत के बाद एक साथ हमलावर पर टूट पड़े और रस्सी से बांधने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फोर्स और फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव, एसीपी घाटमपुर रंजित कुमार ने आरोपी को पकड़ लिया। घायल बैंक कर्मियों को सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गार्ड व लुटेरे को हैलट रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Crime News: BSC Student Came to Rob a Bank on bicycle
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
घायल अस्पताल में भर्ती
वहीं, बैंक मैनेजर और कैशियर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुटेरे की पहचान पतारा के संचितपुर निवासी किसान अवधेश मिश्रा के बेटे लवीश मिश्रा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में तिवारी होटल के पास धर्मपुर बंबा में रहता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लूट की प्लानिंग उसने अकेले की या किसी ने साथ दिया।

 
विज्ञापन
Kanpur Crime News: BSC Student Came to Rob a Bank on bicycle
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश करने वाले बीएससी के छात्र लवीश मिश्रा का फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि आरोपी ने सोशल मीडिया से मिले ज्ञान के जरिये बैंक लूट का प्लान तैयार किया। लूट, हथियार बनाने, चलाने और वार करने के लिए शरीर के हिस्सों की जानकारी जुटाई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed