कानपुर में घाटमपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश करने वाले बीएससी के छात्र लवीश मिश्रा का फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि आरोपी ने सोशल मीडिया से मिले ज्ञान के जरिये बैंक लूट का प्लान तैयार किया।
लूट, हथियार बनाने, चलाने और वार करने के लिए शरीर के हिस्सों की जानकारी जुटाई। घटनास्थलों के आसपास मोबाइल की गतिविधि से पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर लेती है, इसलिए लूट की वारदात के लिए जाते समय मोबाइल घर में ही रख दिया। गांव के लोगों का कहना था कि लवीश सिरफिरा है।
2 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश
- फोटो : amar ujala
गार्ड पर जानलेवा हमला किया
वह ज्यादा समय मोबाइल में रील्स देखकर बिताता था। साथ ही वह किसी से ज्यादा घुलमिल कर नहीं रहता था। ऐसे में पुलिस अब उसके मोबाइल की सोशल अकांउट के साथ ही गूगल, यूट्यूब, फेसबुक समेत अन्य अकाउंट को चेक कर रही है। डीसीपी साउथ का कहना है कि जिस प्रकार से बैंक में दाखिल होते ही हमलावर ने गार्ड पर जानलेवा हमला किया।
3 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश
- फोटो : amar ujala
रील्स के जरिए मिली होगी जानकारी
इससे साफ है कि वह प्लान करके आया था। फिलहाल उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है और न ही गांव अथवा क्षेत्र में उसका किसी से कोई विवाद हुआ है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उसको ये आईडिया सोशल मीडिया पर चल रहे रील्स के जरिए मिली होगी। लिहाजा पुलिस अब उसके होश आने का इंतजार कर रही है।
4 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश
- फोटो : amar ujala
मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था आरोपी
जानकारी के अनुसार लवीश के परिवार में कुल चार सदस्य है, लेकिन किसी भी सदस्य का कोई खाता बैंक में नहीं है। आरोपी युवक के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई अभय है जो दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता है। पिता खेती के साथ कपड़े की फेरी लगाते हैं।
5 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश
- फोटो : amar ujala
साथी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ
पिता ने बताया कि लवीश पतारा स्थित हरदेवी महाविद्यालय से बीएससी फाइल ईयर का छात्र है। शनिवार सुबह करीब 9-10 बजे के बीच घर से साइकिल लेकर नागेलिनपुर मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। वह बैंक कैसे पहुंचा, इस बात से परिजनों ने अनभिज्ञता जताई। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए उसके एक साथी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।